Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, 'नशा मुक्त पंजाब' के जरिए AAP को घेरने क... मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों... Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलि... Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की ... सीमांचल में भारत-नेपाल रिश्तों को नई पहचान: भारतीय पुरुषों से ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी नागरिक... West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग; अब 4 मई को खुल... दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में 'मौत का साया', फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों न... IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल ठाकुर को क्यों नजरअंदाज किया? कप्तान के ... I-PAC Director Bail: बंगाल चुनाव खत्म होते ही विनेश चंदेल को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... हीटवेव का डबल अटैक: भारत में बढ़ेंगे अत्यधिक गर्मी के दिन, डेटा सेंटरों और स्वास्थ्य पर होगा सीधा अस...

पत्नी का ब्लाउज सिलाने के बहाने लेडीज टेलर से लिया नंबर, फिर कॉल करके करने लगा प्रपोज

भिलाई\दुर्ग: खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला को फोन कर प्रताड़ित और यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. महिला लेडीज टेलर का काम करती है. आरोपी ने किसी काम के बहाने महिला का मोबाइल नंबर लिया और फोन करके परेशान करने लगा.

फोन पर महिला के साथ अश्लील बातें करने का मामला

दुर्ग पुलिस एएसपी पद्मश्री तंवर ने पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया, दरअसल डेढ़ साल पहले आरोपी, महिला के दुकान में आया. आरोपी ने महिला से बातें की और पत्नी के कपड़े सिलवाने की बात कहते हुए लेडीज टेलर का नंबर लिया. कुछ दिनों बाद उसने महिला को फोन करना शुरू कर दिया. महिला ने पहले फोन कॉल को सामान्य समझा और बातें करने लगी. फिर एक दिन आरोपी ने महिला को फोन पर प्रपोज किया और उससे अश्लील बातें करने लगा. जिसका महिला ने विरोध किया और दोबारा फोन नहीं करने की चेतावनी दी.

खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया केस

लेकिन आरोपी नहीं माना और फिर से बार बार फोन करने लगा.फोन कॉल से परेशान महिला ने ये बात अपने पति को बताई. पति ने आरोपी को समझाइश दी, उसके बाद कुछ दिनों तक आरोपी ने फोन करना बंद कर दिया. लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उसने वहीं सिलसिला शुरू कर दिया. इस बार उसने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद महिला अपने पति के साथ खुर्सीपार थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

दुर्ग पुलिस एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 79, 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.