Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि...

बिहार के डीजीपी विनय कुमार का बड़ा बयान कहा कि दो हजार स्कूटी खरीद रहा है पुलिस मुख्यालय

फैसला हुआ स्कूल के समय इन्हीं पर होगी पुलिस गश्ती

  • महिला अफसरों पर होगी जिम्मेदारी

  • भागलपुर में भी ऐसा आदेश दिया था

  • चोरी की घटनाओँ में इजाफा की समीक्षा

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्कूल जाते और छुट्टी के बाद लौटते बच्चों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि 400 लोगों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने के संबंध में न्यायालय में सबूत समर्पित कर दिए गए हैं।

उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है कि 400 लोगों की, जिन्होंने अपराध से संपत्ति बनाई है, माफियाओं की लिस्ट बनाकर पूरे कागजात के साथ न्यायालय को सौंप दी गई है। न्यायालय इस पूरे मामले पर विचार करेगा और न्यायालय का आदेश होते ही सभी 400 लोगों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इनमें भू-माफिया, बालू-माफिया और अन्य बड़े अपराधी शामिल हैं, जिन्होंने अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है।

देखें इससे संबंधित वीडियो

उन्होंने यह भी कहा कि 1208 लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, जिनमें भू-माफिया, अपराधी और बालू-माफिया हैं। उनकी भी पूरी कागजात न्यायालय को सौंपे जाएंगे और न्यायालय का आदेश होगा तो इन 1208 लोगों की भी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

एंटी-टीजिंग स्क्वॉड के गठन पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसका फैसला हो गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के बाहर किसी भी हालत में छेड़खानी न हो, इसको लेकर 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं। इन पर जो पुलिसकर्मी होंगे, उनका यही काम रहेगा कि वे कॉलेज-स्कूल के आसपास तैनात रहेंगे और जो लोग इस तरह की घटना करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

बिहार के डीजीपी विनय कुमार, जब भागलपुर में आईजी के पद पर तैनात थे, तो उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल और कॉलेज के आसपास पुलिस गश्ती की नियमित तौर पर शुरुआत की थी, जिससे बेहतर परिणाम भी आया था। अब डीजीपी विनय कुमार ने महिला पुलिस अफसरों को स्कूटी से कॉलेज और स्कूल के आसपास तैनात करने का निर्णय लिया है।

विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए डीजीपी अपनी तरफ से कई महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में एक बड़ा फैसला यह भी लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा और कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कुछ करना होगा, वह किया जाएगा।

400 लोगों की लिस्ट न्यायालय को समर्पित कर दी गई है। न्यायालय का आदेश होते ही सभी लोगों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। पुलिस मुख्यालय की तरफ से कई महत्वपूर्ण बैठकें कर यह निर्णय भी लिया गया है।