Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... राम मंदिर चंदा चोरी के विवाद पर शीर्ष अदालत की राय दिल्ली ने केरल का 1,151.48 करोड़ रुपया रोकाः मंत्री शमसुद्दीन

स्कूल से लौटी छात्रा के कमरे का मंजर देख सन्न रह गई मां, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़  : 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। राम दरबार में 9वीं कक्षा की छात्रा ने घर में ही फंदा लगा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान राम दरबार निवासी शिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचना मिली कि 15 वर्षीय छात्रा ने राम दरबार स्थित एक घर में पंखे से फंदा लगा लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिवानी के इस कदम से परिजन भी हैरान

परिजनों ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी मां घर के बाहर बैठी थी और स्कूल से आने के बाद शिवानी को खाना खाने के लिए कमरे में भेज दिया। जब आधे घंटे तक शिवानी बाहर नहीं आई तो उसकी मां कमरे में गई तो हैरान रह गई। शिवानी ने पंखे से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने बताया कि वे इस बात से हैरान हैं कि शिवानी ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस छात्रा के दोस्त और शिक्षकों से पूछताछ करेगी। सेक्टर-31 थाना पुलिस छात्रा की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।