Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

कांग्रेस का तीखा सवाल! ‘7 महीने में 41 भारतीय मारे गए, जिम्मेदार कौन?’ पहलगाम के बाद दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार को घेरा

दिल्ली में धमाके के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि अमित शाह असफल गृह मंत्री हैं. 7 महीने में 41 भारतीय मारे गए हैं. दिल्ली में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है.

कांग्रेस नेता ने कहा, राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 10 लोग मारे गए. कल ही फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक पकड़ा गया. वो वहां तक आया कैसे, कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती थी. अभी मुश्किल से 7 महीने पहले पहलगाम में नृशंस आतंकी हमला हुआ था और अब दिल्ली में यह हुआ है. किसकी ज़िम्मेदारी है?

कांग्रेस प्रवक्ता ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा कि कहां हैं गृह मंत्री? कहां हैं प्रधानमंत्री? नाक के नीचे भारतीयों की निर्मम हत्या हो रही है लेकिन इन दोनों को चुनावी भाषणबाज़ी से फुर्सत ही नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है. सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि 7 महीने में 41 भारतीय मारे गए हैं. अमित शाह असफल गृह मंत्री हैं. दिल्ली पुलिस किसके अधीन है? सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसपर है? IB किसे रिपोर्ट करती है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने से आपकी विफ़लताएं और बार-बार हो रही सुरक्षा में गंभीर चूकें नहीं छिप सकतीं. अगर मासूम जानें जाएंगी तो सवाल उठाए जाएंगे. जवाबदेही तय होगी. क्योंकि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि 18 घंटे हो गए गृह मंत्री जो दे सकते हैं वो जानकारी तो दें जिससे अफवाहों का बाज़ार न गर्म हो. सोशल मीडिया, मीडिया पर सूत्रों के हवाले से तमाम थ्योरी चलना बंद हों. गृह मंत्री का सुरक्षा पर ध्यान नहीं, वो चुनावी राज्य में होटल के एक कमरे में डेरा डाले रहे, साथ ही सीसीटीवी से बच रहे थे.

उन्होंने कहा किजब पहलगाम हुआ तो पीएम सऊदी की यात्रा छोड़ कर आए. अब दिल्ली धमाका हुआ तो भूटान चले गए. क्यों गए, कोई और पीएम होता तो देश की चिंता करता, बातचीत तो वर्चुअली भी हो सकती थी.

टीएमसी ने भी साधा निशाना

इस मुद्दे पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि भारत को एक सक्षम गृह मंत्री की जरूरत है. क्या हमारी सीमाओं और हमारे शहरों दोनों की रक्षा का कर्तव्य अमित शाह का नहीं है? वह सभी मामलों में इतनी बुरी तरह विफल क्यों हो रहे हैं?