Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

बीजापुर में भालू ने जवान पर किया हमला, घने जंगल में नक्सलियों को ढूंढ रही थी फोर्स

बीजापुर: बीजापुर जिले में पिछले तीन दिनों से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. जवानों की अलग अलग टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई है. नक्सल ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को जिला पुलिस बल के एक जवान पर भालू ने हमला कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, घायल जवान की पहचान वेट्टी कन्ना के रूप में हुई है, जो अभियान दल के साथ सर्चिंग पर निकले थे.

नक्सल ऑपरेशन के दौरान भालू का हमला: घटना करेगुट्टा वन क्षेत्र की बताई जा रही है, जो घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ इलाका है. भालू के हमले में वेट्टी कन्ना के पैर में गहरी चोटें आईं है. जंगली जानवर के हमले के तुरंत बाद जवान बेहोश हो गया. जिसके बाद साथी जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भालू को भगाया और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर ले गए. इसके बाद उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई. कुछ देर बाद जिला मुख्यालय से हेलीकॉप्टर भेजा गया, जिसके जरिए घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया.

जवान रायपुर रेफर: डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है. जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है, जहां जवान का इलाज चल रहा है.

नक्सल मोर्च पर तैनात जवानों को जंगली जानवरों से खतरा: 4 अगस्त 2025 को अबूझमाड़ के जंगलों में भालू ने बस्तर फाइटर्स के एक जवान को जख्मी कर दिया था. वहीं 23 जुलाई 2025 को नक्सल प्रभावित खल्लारी थाना क्षेत्र के फरसगांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर चार भालुओं ने अचानक हमला कर दिया था. इस हमले में एक जवान बुरी तरह घायल हो गया था. जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों के सामने जहरीले जानवरों और मच्छरों से निपटना एक बड़ी चुनौती होती है. कई बार जवान मलेरिया की चपेट में भी आए हैं.

बस्तर में नक्सल ऑपरेशन: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर संभाग के सात जिलों, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और कांकेर के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है. इन इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों के अलावा जंगली जानवरों जैसे भालू, जंगली सुअर और सांपों से भी खतरा बना रहता है. कई बार जवानों को दुर्गम जंगलों में प्राकृतिक जोखिमों का भी सामना करना पड़ता है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना की जानकारी राज्य मुख्यालय को भेज दी गई है और घायल जवान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.