Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

Punjab में AAP विधायक मुसीबत में, हो सकता है भगोड़ा घोषित

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला कोर्ट ने 12 नवंबर तक अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। रेप केस में उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पुलिस ने उनके पटियाला स्थित घर पर नोटिस चिपका दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने साफ किया है कि अगर वह तय समय तक पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले पटियाला के सिविल लाइन थाने में पठानमाजरा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वे हरियाणा के करनाल के डाबरी गांव से फरार हो गए थे। इस मामले में करनाल में भी अलग से FIR दर्ज की गई है।

विधायक ने इससे पहले पटियाला कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने 9 अक्टूबर को खारिज कर दिया। वहीं पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया था।