Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Chandigarh में होटल मालिक के घर फायरिंग का Gangster कनेक्शन, पूरा मामला CCTV में कैद

चंडीगढ़: मोहाली स्थित एक होटल के मालिक के सेक्टर-38 स्थित कोठी पर मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब मालिक को घर के बाहर गोलियों के खोल पड़े मिले। फायरिंग की गोलियां किरायेदार की थार गाड़ी और पहली मंजिल की दीवार पर लगीं।

सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने चार गोलियों के खोल बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गैंगस्टर लक्की पटियाला ने फिरौती न मिलने पर यह हमला करवाया था। होटल मालिक को अक्टूबर में धमकी भरा फोन आया था। जब पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांची, तो बाइक सवार दो युवक फायरिंग करते नजर आए। बाइक पर पंजाब की नंबर प्लेट थी और वारदात के बाद आरोपी पंजाब की दिशा में भाग निकले। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने होटल मालिक मनप्रीत सैनी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मनप्रीत सैनी ने बताया कि वह सेक्टर-38 स्थित अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे, तभी रात में गोलियों की आवाज आई, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गुरुपर्व के पटाखों की आवाजें हैं। सुबह किरायेदार ने देखा कि थार गाड़ी के शीशे पर गोली के निशान हैं और गेट के पास चार खोल पड़े हुए हैं। उसने तुरंत मनप्रीत सैनी को इसकी जानकारी दी। मनप्रीत ने मौके पर गोलियों के निशान देखे और अपने रिश्तेदार काउंसलर हरदीप सिंह को फोन कर सूचित किया, जिन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाने को कहा। थोड़ी देर में सेक्टर-39 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रामदियाल, पलासौरा चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच, जिला अपराध सेल और ऑपरेशन सेल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

23 अक्टूबर को मिली थी धमकी
मनप्रीत सैनी ने बताया कि 23 अक्टूबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लक्की पटियाला बताया और फिरौती की मांग की। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। कॉल नंबर +1 (408) 312-0992 से आई थी। उन्होंने कॉल को नजरअंदाज कर दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। बाद में उन्होंने मोहाली के SSP को शिकायत दी थी। अब पुलिस लक्की पटियाला गैंग की संलिप्तता की जांच कर रही है।