Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि... होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप : पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्... मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप और हैवानियत: गर्म मोम डाला, जबरन कराया देह व्यापार; आरोपी काबू

राजा वड़िग SC आयोग के सामने पेश होंगे या नहीं! बूटा सिंह वाले मामले में बुरे फंसे

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दिवंगत पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ दिए गए जातिवाद बयान को लेकर आज राजा वड़िंग की पंजाब एससी कमीशन के सामने पेशी थी। हालांकि, राजा वड़िंग खुद पेश नहीं होंगे बल्कि उनके वकील आयोग के सामने पेश होकर उनका पक्ष रखेंगे। अब देखना यह होगा कि एससी कमीशन की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान आयोजित एक चुनावी रैली में दिवंगत गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर कथित रूप से जातिवादी टिप्पणी की थी। इसके बाद एससी कमीशन ने उन्हें 6 नवंबर को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, राजा वड़िंग ने इस पूरे मामले में माफ़ी मांगते हुए अपना स्पष्टीकरण दे दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ कपूरथला पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।