Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तालिबान सरकार ने कहा भरोसा के साथ लौट आये चीन के शीर्ष अधिकारी का म्यांमार दौरा सीआईए एजेंटों की मौत पर सरकार का पहला बयान आया यह ऑपरेशन लोट्स भी अकारण नहीं है Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित

गायक जुबीन गर्ग को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

असम राइफल्स के शिविर पर आतंकवादियों का हमला

  • दिवंगत गायक के लिए गुवाहाटी पहुंचे राहुल

  • सिंगापुर पुलिस ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें

  • हिंसा प्रभावित बक्सा में स्थिति नियंत्रण में

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः लोकप्रिय असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में फैंस न्याय और पारदर्शी जांच की मांग को लेकर मुहिम चला रहे हैं। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन सबके बीच, शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ असम कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई भी मौजूद थे।

कामरूप जिले में दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने उनके परिवार से मुलाकात की और सिंगापुर में हुई घटना की पारदर्शी जांच की मांग की। राहुल गांधी ने जुबीन गर्ग के लिए भारत रत्न की मांग के सवाल पर कहा कि उनका मुख्य ध्यान संवेदना व्यक्त करने, असम के लोगों को यह बताने और सबसे पहले पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में क्या हुआ, इसकी सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह तुरंत और पारदर्शी तरीके से जांच करे और परिवार को बताए कि सिंगापुर में क्या हुआ था।

इस बीच, सिंगापुर पुलिस फोर्स ने गर्ग की मौत को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कोई हत्या की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच पूरी होने में करीब तीन महीने लग सकते हैं और 1 अक्टूबर 2025 को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की एक कॉपी और शुरुआती निष्कर्ष भारत के हाई कमीशन को सौंप दिए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अब बक्सा जिले में स्थिति नियंत्रण में है।

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में विद्रोही हिंसा की एक बड़ी घटना हुई है। एनएससीएन (के-वाईए) गुट के संदिग्ध आतंकवादियों ने तड़के हटमान गांव में असम राइफल्स के एक शिविर पर हमला कर दिया। गोलीबारी में कम से कम छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो (राइफलमैन हरिशरन और राइफलमैन राहुल बोरा) को बेहतर ईलाज के लिए जोरहाट के 5 वायु सेना अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एक अन्य घटनाक्रम में, असम के मोरीगांव जिले में पुलिस ने केरल के फेडरल बैंक से 27 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में कुख्यात साइबर अपराधी चिराजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी केरल पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में की गई।