Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, 'तीन तलाक' से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय ... Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी ... Mumbai Crime News: बकरी का जिगर और श्मशान की राख... मुंबई में फर्जी तांत्रिक की 'अघोर साधना', जानें ... RCB vs LSG IPL 2026: 'प्लेयर ऑफ द मैच' को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली 'वाझा 2' अब इस भाषा में होगी रिलीज, जानें ... World News: होर्मुज से भी बड़े समुद्री रास्ते को ब्लॉक करने की तैयारी में चीन, साउथ चाइना सी के एंट्... Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने खोला खजाना! फाइनेंशियल सेक्टर पर खेला 55,41... Phone Heating Issue: गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी हो रहा है गर्म? ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाए... Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही ति...

बौंसी स्वर्ण व्यवसायी नवीन भुवानियां की हत्या के एक हफ्ते में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं

  • एसटीएफ की दो टीम बौंसी में कर रही है कैंप

  • डकैती के दौरान हुई हत्या पर मुख्यालय ने लिया संज्ञान

  • पल-पल की जानकारी ले रहे हैं डीजीपी विनय कुमार

दीपक नौरंगी

भागलपुरः बिहार के बांका में अपराधियों ने तांडव ऐसा मचाया है। बौंसी शहर के स्टेशन रोड में 30 अगस्त दिन शनिवार को सरेशाम बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी नवीन भुवानियां (41 वर्ष) की हत्या कर दी।

व्यवसायी के सीने व पेट में चार गोलियां मारीं। डकैती के दौरान यह हत्या की गई घटना में शामिल अपराधियों ने आभूषण दुकान से कई कीमती सामान और सोना चांदी के आभूषण भी ले गए। डीजीपी विनय कुमार ने पूरी घटना को गंभीरता से लिया है और तुरंत एसटीएफ की दो स्पेशल टीम को बौंसी पहुंची हुई है और दोनों टीम वहां इस घटना में अपने स्तर से अपराधियों की घर पकड़ के लिए छापामारी भी कर रही है।

देखिए इससे संबंधित वीडियो

बताया जाता है इस मामले में दो संदिग्ध अपराधी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डकैती के दौरान हुई हत्या पुलिस विभाग में इससे बड़ी घटना है। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया।

रेंज की आईजी विवेक कुमार भी हर एक अनुसंधान की बिंदु पर अपनी नजर जमाए हुए हैं लेकिन एक हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं ना तो हत्यारे गिरफ्तार हुए हैं ना इस मामले का अभी तक कोई खुलासा हो पाया है। इसलिए डकैती के दौरान हुई स्वर्ण व्यापारी नवीन भुवानिया हत्या के बाद पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।

लूट के दौरान व्यापारी की हत्या कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस पदाधिकारी को इस घटना में यह मालूम करना चाहिए कि जिस समय यह घटना घटी है उसे समय पुलिस गश्ती गाड़ी का लोकेशन कहां पर था।

यदि इस तरह पुलिस गश्ती गाड़ी के द्वारा लापरवाही यदि है पुलिस मुख्यालय को अपने स्तर से तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में बिहार में विधानसभा चुनाव और महत्वपूर्ण त्यौहार है।

लापरवाह पुलिस पदाधिकारी पर भी ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए। स्टेशन रोड में सोना-चांदी का व्यवसाय करने वाले शिव भुवानियां के युवा पुत्र नवीन भुवानिया की दुकान शिव ज्वेलर्स पर शनिवार शाम करीब 7.30 बजे छह हथियारबंद बदमाश आए और लूटपाट करने लगे। इस दौरान गोली मार के हत्या कर दी।

एसडीपीओ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुधीर कुमार घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। बांका के बौंसी जो पूरे विश्व में इसलिए चर्चित है कि वहां मंदार और मसूदन मंदिर है। कई दशक पूर्व बौंसी मैं व्यापारी बैलगाड़ी से सफर कर अपना कारोबार किया करते थे क्योंकि बौंसी बाजार में चार चक्का वाहन नहीं के बराबर पहले चलते थे।

पहले तो बैलगाड़ी पर सवार होकर लोग व्यापार करते थे। बांका के बौंसी व्यापार और व्यापारियों के लिए बड़ा प्रसिद्ध लकी मनाया जाता है। वहां एक से एक व्यापारी और सेठ जी हमेशा चर्चा में बने रहते थे।

चर्चा जैसे कि रामू सेठ, रामधारी अग्रवाल, महावीर जी, बलदेव सेठ, बाबूलाल बजाज और चंडी प्रसाद जी जैसे अन्य व्यापारियों का नाम व्यापार के लिए यहां बड़ा चर्चित रहा है। बौंसी थाना कांड संख्या 255/25 में पुलिस मामले की गहराई तक जाकर जांच कर रही है लेकिन यह हत्या डकैती के दौरान हुई है इसलिए पूरे पुलिस महकमें को इस घटना ने हिला के रख दिया है।

शिव भुवानियां के दो पुत्र है बड़ा पुत्र प्रवीण भुवानियां दूसरा पुत्र नवीन भुवानियां जिसकी हत्या अपराधियों ने कर दी। बड़ा पुत्र प्रवीण ही श्राद्ध का कार्य कर रहा है। शिव भुवानियां के पिता स्वर्गीय चंडी प्रसाद जी बौंसी के एक चर्चित व्यापारी माने जाते थे। उनके परिवार की बेहतर मान प्रतिष्ठा बौंसी में है।

बताया जाता है कि हत्या के बाद डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर एसटीएफ की दो स्पेशल टीम बांका में लगातार कैंप कर रही हैं। सूत्र बताते हैं की घटना में भागलपुर बांका और झारखंड के कई अपराधी शामिल है। एसटीएफ की स्पेशल टीम ने डकैती के दौरान हुई हत्या में मामले दो संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मुख्यालय के सीनियर पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

#बांका_अपराध #नवीनभुवानियाहत्या #बिहार_क्राइम #पुलिसजांच #बौंसीडकैती #BankaCrime #NaveenBhuvaniyaMurder #BiharCrime #PoliceInvestigation #BausiRobbery