Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajkot News: डिमोलिशन ड्राइव में चाय-नाश्ते का 3 करोड़ का बिल, राजकोट नगर निगम में मचा बवाल; SIT जांच... New Highway Project: यूपी को मिली 7,145 करोड़ की बड़ी सौगात, कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को केंद्र स... Vrindavan News: बंदरों को खाना खिलाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, खिड़की से गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की म... Bihar Toll Tax News: बिहार में स्टेट हाईवे और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट से मिली मंजूरी; जाने... Ram Mandir Donation Case: चढ़ावा चोरी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, अब ट्रस्ट के 5 साल के ऑडिट की ह... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD ने मानसून को लेकर दी ये बड़... समुद्री प्लास्टिक और मछली जाल से बन रही सड़क, देखें वीडियो Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ...

देश की अर्थव्यवस्था अब मृतावस्था में हैः राहुल गांधी

ट्रंप के तेवर पर नेता प्रतिपक्ष की बात सही साबित हुई

  • ट्रंप का विरोध नहीं कर सकते मोदी

  • चीन पहले से ही दुश्मनी कर रहा है

  • इन्हें दरअसल देश चलाना नहीं आता

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर हर कोई जानता है कि भारत एक मृत अर्थव्यवस्था है। राहुल के इस बयान को इसलिए भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने कल ही मीडिया से  बात चीत में अमेरिकी टैरिफ पर अपना संदेह व्यक्त किया था, जो बाद में सही साबित हुआ।

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा और फिर भारत और रूस को मृत अर्थव्यवस्था कहने के बाद आई है।  श्री ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर, श्री गांधी ने कहा, हाँ, वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता है। हर कोई जानता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक मृत अर्थव्यवस्था है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक तथ्य बताया है।

आप हैरान क्यों हैं? भाजपा ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। और उन्होंने ऐसा क्यों किया? अडाणी जी की मदद करने के लिए, श्री गांधी ने आगे कहा। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए, श्री गांधी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होगा और श्री ट्रंप इसे परिभाषित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें करने के लिए कहेंगे।

श्री गांधी ने कहा, विदेश मंत्री भाषण देते हैं कि हमारी विदेश नीति बहुत अच्छी है। एक तरफ अमेरिका आपको गाली दे रहा है, दूसरी तरफ चीन आपके पीछे पड़ा है, और तीसरी बात, जब आप दुनिया भर में अपने प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं, तो कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं करता। वे देश कैसे चला रहे हैं? उन्हें देश चलाना नहीं आता।