Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ... Bhopal News: त्विषा शर्मा केस में पुलिस रिमांड पर आरोपी समर्थ; डिलीटेड चैट्स और डिजिटल एविडेंस से खु... Dewas Water Crisis: देवास में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जलसंकट; समय पर नहीं भर रहीं पानी की ट... Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान; बीजेपी की एंट्री से बढ़ा सियासी... Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल; जानें अब तक कितनी... Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड; मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की ... Surat Fake Note Fraud: सूरत बकरा मंडी में नकली नोटों का खेल; ठगों ने थमाए 50 हजार के नकली नोट, 4 गिर...

जैश ए मोहम्मद के प्रमुख अजहर मसूद पर हमला

पाकिस्तान ने सिर्फ मिसाइल हमले की बात स्वीकारी

  • उसके ठिकाने की जानकारी पहले से थी

  • पाकिस्तान ने मरने वालों की पहचान नहीं बतायी

  • सोशल मीडिया की बदौलत दुनिया को जानकारी है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तानी आतंकवादियों को बड़ा झटका लगा। खबर है कि भारतीय हमले में प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए।

पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि बुधवार सुबह हुए हमले में अब तक 26 लोग मारे गए हैं। हालाँकि, उन्होंने अभी तक सभी मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। बता दें कि अजहर मसूद को वैश्विक स्तर पर आतंकवादी घोषित किया गया है, जो बार बार पाकिस्तानी सेना की शरण में रहते हुए भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है। कंधार विमान अपहरण के बाद इसी आतंकवादी को समझौते के तहत भारत ने अपनी जेल से रिहा कर दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के मिसाइलें दागकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया। इनमें से 3 आतंकी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद द्वारा संचालित हैं। इनमें से एक में जैश प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के सदस्य रहते थे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात हुए हमले में मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए। भारतीय हमले में मसूद अजहर का भतीजा रऊफ असगर गंभीर रूप से घायल हो गया। भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।

बुधवार रात को हमले के बाद भारत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और कहा कि किसी पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर हमला नहीं हुआ। ये हमले केवल चुनिंदा आतंकवादी ठिकानों पर ही किये गये। हमले में किसी नागरिक की मौत की कोई खबर नहीं है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया की बदौलत घटनास्थल के वीडियो भी पूरी दुनिया में जारी हो गये हैं। इससे पता चलता है कि यह मिसाइल हमला मसूद के मुख्यालय और वहां की मसजिद पर ही किया गया था। जिसके बारे में पहले से ही जानकारी थी कि वहां से आतंकवादियों को तैयार कर भारत भेजा जाता रहा है।