Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

बिहार के लिए केंद्र के बड़े नेता रच रहे हैं चक्रव्यूह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन करीबी लोग इसमें शामिल

  • जदयू को अंदर से कमजोर करने की चाल

  • चुनाव के पहले ही चर्चा का बाजार गर्म

  • एक रिटायर आईएएस पदाधिकारी भी मिले हुए हैं

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार में इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव है चुनाव की तारीख है और आचार संहिता घोषित होने से पहले कई तरह की चर्चाएं जिस पर कुछ विश्वास किया जा सकता है। इन चर्चाओं में कुछ दम है तब यह समाचार हम बना रहे हैं।

क्या चर्चा है क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने ज्यादा और इतने बड़े ताकतवर मुख्यमंत्री बन गए हैं कि उन्हें हराने के लिए उनके साथ रहने वाले पार्टी के बड़े-बड़े केंद्रीय नेता के द्वारा एक चक्रव्यूह रचना की चर्चा बड़े-बड़े अधिकारियों में खूब होती देखी जा रही है।

क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इन चर्चाओं के बारे में क्या जानकारी है या नहीं यह हम नहीं बता सकते हैं लेकिन चर्चा हर बड़ा-बड़ा पदाधिकारी और केंद्र में बैठे कुछ बड़े-बड़े नेता आपस में कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ बातें तो हो रही है।

क्या बातें हो रही है क्या चर्चा हो रही है इस पर गौर किया जा सकता है चर्चा यह है कि बिहार में वर्तमान में एक रिटायर आईएएस रैंक के पदाधिकारी खूब प्रभावशाली है माने जा रहे हैं और वह नीतीश कुमार जी के साथ है लेकिन बड़ी  पार्टी से हाथ मिलाने की चर्चा हो गई है विरोधी पार्टी कौन है कौन अभी वर्तमान युग में सबसे ज्यादा ताकतवर पार्टी है यह किसी से कुछ छुपा नहीं है।

देखें इससे संबंधित वीडियो

वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चाहने वाले नेता कभी उन पर माला कभी उन पर फूल फेंक कर कभी उन्हें गले मिलकर उनका स्वागत करते हैं। वह नेता जो कभी कुछ वर्ष पहले किसी दूसरी पार्टी के थे और आज नीतीश कुमार के साथ है। वह भी एक चक्रव्यूह का हिस्सा बने हुए हैं।

यह चर्चा है क्या सच है यह हम क्या बताएं भाई दूसरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी उनके मित्र जिसके लिए मुख्यमंत्री ने अपने जीवन में क्या नहीं किया कुछ समय के लिए वह मुख्यमंत्री से अलग भी हुए लेकिन आज मुख्यमंत्री के साथ है। मिथियांचल के बड़े नेता की चक्रव्यूह में शामिल होने की चर्चा पूरी तरफ है लेकिन यह सब सुनी सुनाई चर्चा है लेकिन चर्चा में कहीं ना कहीं दम है।

केंद्र से बड़े-बड़े नेता बड़े-बड़े पदाधिकारी का मानना है कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी को नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए बड़े-बड़े राजनेता बड़े-बड़े चक्रव्यूह रच रहे हैं और कई तरह की चर्चाओं के बीच आने वाले कुछ महीनो के बाद विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होगी। क्या परिणाम होंगे क्या चुनाव होगा यह किसी से कुछ छिपेगा नहीं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर संशय की स्थिति बनी रहेगी। इन चर्चाओं में क्या सच्चाई है क्या दम है यह नहीं कह सकते हैं लेकिन राजनीतिक गलियां में और अधिकारियों के बीच यह चर्चा दिल्ली से बिहार तक हो रही है।