Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान महिला टीम की शर्मनाक हरकत; अहम मुकाबले से पहले कोच वहाब रियाज ... Anubhav Sinha & Taapsee Pannu: तापसी पन्नू के साथ अनुभव सिन्हा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी; जानें निर्देशक क... US-Iran Peace Talks: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच ट्रंप के बयान से बवाल; ईरानी प्रतिन... Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे लुढ़का; जानें क्या है बाजार का ताजा हाल Zoho in China: चीन में जोहो की 25 साल की लंबी यात्रा; श्रीधर वेम्बू की कंपनी का वहां कैसे बढ़ा दबदबा? Ardra Nakshatra 2026: सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश; मानसून की आहट और कृषि परंपराओं में इसका म... Mango Sandesh Sandwich Recipe: आम के सीजन में घर पर बनाएं क्रीमी बंगाली मैंगो संदेश सैंडविच, जानें आ... Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 'महायुति' का दबदबा; 17 में से 16 ... Prayagraj Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; विधायक की फटकार के बाद आरोपी ... Ashish Deshmukh Statement: महाराष्ट्र सरकार में विपक्ष के विधायकों के शामिल होने पर उठे सवाल; मौजूदा...

पहलगाम में अचानक हुए आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत

घास के खास मैदान तक घूमने गये थे पर्यटक

  • मोदी ने फोन पर शाह से बात चीत की

  • अनेक नेताओं ने घटना की निंदा की

  • अचानक लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन नामक घास के मैदान में हुआ, जहां केवल पैदल या टट्टुओं से पहुंचा जा सकता है।

यहां आज सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने गया था। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्हें स्थिति का जायजा लेने को कहा। सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री से उचित कदम उठाने और घटनास्थल का दौरा करने को कहा।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले को घृणास्पद करार दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि निर्दोष नागरिकों पर किया गया यह नृशंस हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों के एक समूह पर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस आतंकवादी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम पर्यटन स्थल के ऊपरी मैदानी इलाकों में गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमला दोपहर 2:30 बजे हुआ।

लश्कर-ए-तैयबा के एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पहलगाम जिला अस्पताल ने पुष्टि की है कि पहलगाम आतंकी हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बैसरन मैदानी इलाकों में पर्यटकों पर दो से तीन बंदूकधारी वर्दी में आए और अंधाधुंध फायरिंग की। पहलगाम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।