Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
घुटनों के उपस्थि को पुनर्जीवित कर लाभ दिखाया, देखें वीडियो जबरन प्रवेश और अपराध पर अधिक बातचीत West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि...

पर्यटकों को और खुश करने वाली खबर मिली

कश्मीर और लद्दाख में और बर्फबारी होगी

  • पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा

  • ऊपर में दस ईंच तक बर्फबारी

  • मैदानी इलाकों में बारिश होगी

राष्ट्रीय खबर

श्रीनगरः पहले से ही पर्यटकों से भरे कश्मीर में अभी यह हाल जारी रहेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मौसम विभाग ने अभी कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में और बर्फबारी होने की जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) श्रीनगर ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान हैं और आज दोपहर से शनिवार देर शाम तक जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, चिनाब घाटी और पीरपंजाल पर्वतमाला के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कहा  एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कठुआ, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जहां अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 10 इंच तक बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी 25-30 प्रतिशत के अनुमान है। सबसे अधिक आसार कुलगाम और अनंतनाग जिलों में है।   लद्दाख क्षेत्र में इस अवधि के दौरान कारगिल और लेह जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान है।

इसके बाद, 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने और एक-चार जनवरी के दौरान छिटपुट जगहों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां शुक्रवार को कई मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरावट जारी रही। श्रीनगर में गुरुवार देर रात न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गयी।

यहां कल शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम के पर्यटन स्थल पर न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है, जो एक दिन पहले शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शुक्रवार को शून्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

काजीगुंड में भी एक डिग्री की वृद्धि देखी गई और पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल पर भी कई डिग्री की वृद्धि हुई और एक दिन पहले शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शुक्रवार को शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में गुरुवार को शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और शुक्रवार को यह शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है।