Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

जोजिला में शून्य से 28 डिग्री नीचे तापमान

अभी मौसम के और भी खराब होने का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय खबर

श्रीनगरः बर्फबारी के बाद कश्मीर में ठंड बढ़ी है और  जोजिला में तापमान शून्य से 28 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी के एक दिन बाद शुक्रवार को घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों और कश्मीर के कुछ मैदानी इलाकों में बर्फबारी के बाद घाटी में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

उन्होंने बताया कि स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर का पर्यटन स्थल गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा रिसॉर्ट रहा, जहां पारा शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से काफी कम है, मौसम विभाग ने बताया।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग और सोनमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज और जोजिला अक्ष के लोकप्रिय पर्यटन रिसॉर्ट्स सहित ऊंचे इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। कश्मीर मौसम के अनुसार, जोजिला में तापमान शून्य से 28 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शोपियां, पुलवामा और बारामुल्ला के कुछ मैदानी इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है और अगले चार दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर चलेगी।