Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग चेहरा ही देखना है तो अभिषेक के घर चले जाइये NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट अब कुर्सी छोड़ दीजिए मनन मिश्राः अभिजीत दिपके दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर देश में अचानक से चीनी की कमी से आयात की छूट एम्स ने सूचना देने से इंकार कर दियाः गोखले राहुल गांधी के 7 घंटे धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस: पेलेट गन मामले में 31 दिन बाद दर्ज हुई FIR जल विवादों को सुलझाये दक्षिण के सभी राज्यः अमित शाह दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी खुद पहुंचे संसद मार्ग थाना, अज्ञात पर केस

केजरीवाल ने नीतीश और चंद्रबाबू को लिखा पत्र

अमित शाह के एक बयान से गरमायी राष्ट्रीय राजनीति

  • गृहमंत्री ने माफी मांगने से किया इंकार

  • इस बयान से पूरा देश अब स्तब्ध हैं

  • आप भी इस हालत पर विचार करें

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दलितों के मसीहा डॉ. अंबेडकर पर अपमानजक टिप्पणी करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू को पत्र लिखा है।

श्री केजरीवाल ने श्री कुमार और श्री नायडू को गुरुवार को लिखे पत्र में कहा है कि मैं आपको यह पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं, जो न केवल हमारे संविधान, बल्कि बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में संसद में, देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के नाम पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

उनका यह कहना कि अम्बेडकर- अम्बेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है’ न केवल अपमानजनक है बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बाबा साहब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है। आप नेता ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर, जिन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय ने डॉक्टर्स ऑफ लॉ से सम्मानित किया था, जिन्होंने भारत के संविधान को रचा और समाज के सबसे वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का सपना देखा, उनके बारे में ऐसा कहने का साहस आखिर भाजपा ने कैसे किया?

उन्होंने कहा है कि इससे देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये बयान देने के बाद श्री शाह ने माफी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से श्री शाह के बयान का समर्थन किया। इसने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोगों को लगने लगा है कि बाबा साहब को चाहने वाले अब भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। बाबा साहब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं। भाजपा के इस बयान के बाद लोग चाहते हैं कि इस मसले पर आप भी गहराई से विचार करें।