Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: बकरी का जिगर और श्मशान की राख... मुंबई में फर्जी तांत्रिक की 'अघोर साधना', जानें ... RCB vs LSG IPL 2026: 'प्लेयर ऑफ द मैच' को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली 'वाझा 2' अब इस भाषा में होगी रिलीज, जानें ... World News: होर्मुज से भी बड़े समुद्री रास्ते को ब्लॉक करने की तैयारी में चीन, साउथ चाइना सी के एंट्... Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने खोला खजाना! फाइनेंशियल सेक्टर पर खेला 55,41... Phone Heating Issue: गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी हो रहा है गर्म? ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाए... Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही ति... Himachali Food for Summer: गर्मियों में ट्राई करें हिमाचल प्रदेश की ये खास डिशेज, स्वाद और सेहत का ह... Himachal Pradesh News: दो पति, एक पत्नी... शादी के 10 महीने बाद गूंजी किलकारी, पिता बनने पर क्या बोल... Indore News: अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, शव को चूहों ने कुतरा; अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने मांगा ...

जनता के पैसों की बर्बादी जारी है संसद के अंदर

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा

  • एक दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी

  • नारेबाजी शुरु होते ही लोकसभा स्थगित

  • धनखड़ ने फिर सारे नोटिस खारिज किये

नईदिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्य के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण गुरुवार को सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, मुझे अत्यंत दुख के साथ अपने पूर्व साथी के बारे में सूचित करना है। श्री ई वी के एस एलंगोवन तमिलनाडु के तत्कालीन गोपीसेतिपालयम संसदीय क्षेत्र से चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे। श्री एलंगोवन ने पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तथा वाणिज्य उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया है।

इससे पहले वह तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने कहा श्री ई वी के एस एलंगोवन का निधन चौदह दिसंबर 2024 को 75 बजे वर्ष की आयु में चेन्नई में हुआ। हम अपने पूर्व साथी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। ये सभा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने दिवंत सदस्य की याद में मौन रखने के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

शाह की टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा जारी नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) डॉ. बी आर अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में गुरुवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद उन्होंने सदन के पटल पर आवश्यक कागजात रखवायें। श्री धनखड़ ने सदन को सूचित किया कि उन्हें नियम 267 के तहत चार नोटिस मिले हैं, जो गृहमंत्री की टिप्पणी और किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर चर्चा करने को लेकर है। उन्होंने कहा कि ये नोटिस निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इन्हें अस्वीकार किया जाता हैं।  इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस के सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे। स्थिति को देखते हुए श्री धनखड़ ने 11 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।