Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल Indore Murder Case: इंदौर में प्रेमिका की हत्या कर लाश के साथ दरिंदगी, तंत्र क्रिया कर मांगी माफी Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

यूपी सरकार ने वहां जाने से रोका तो नया उपाय

राहुल गांधी ने दिल्ली में संभल हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने 10 जनपथ आवास पर संभल में हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की। बैठक के दौरान वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

कांग्रेस ने बाद में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने संभल के पीड़ितों से मुलाकात की। संभल की घटना भाजपा की नफरत की राजनीति का दुष्परिणाम है और यह शांतिपूर्ण समाज के लिए घातक है। साथ ही कहा, हमें मिलकर इस हिंसक और घृणित मानसिकता को प्यार और भाईचारे से हराना है। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि वह सभी पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे पहले श्री गांधी और सुश्री वाड्रा दोनों को संभल जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। गांधी भाई-बहन 4 दिसंबर को संभल जा रहे थे, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें गाजीपुर सीमा पर रोक दिया था। श्री गांधी ने इस कार्रवाई को संविधान विरोधी करार दिया था।

गाजीपुर सीमा पर रोके जाने के बाद, श्री गांधी ने कहा कि वह पुलिस के साथ अकेले संभल जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। 24 नवंबर को संभल में मुगलकालीन मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी, जब प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। हिंसा में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद से यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और निचली अदालत को फिलहाल इस पर कोई नया आदेश पारित नहीं करने की हिदायत दी गयी है।