Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प... Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भ... General MM Naravane: 'चीन से पूछ लीजिए...', विपक्ष के सवालों पर जनरल नरवणे का पलटवार; अपनी विवादित क... भोंदू बाबा से कम नहीं 'दीक्षित बाबा'! ठगी के पैसों से गोवा के कसीनो में उड़ाता था लाखों, रोंगटे खड़े क... Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का नया फॉर्मूला तैयार, कैबिनेट में नहीं होंगे ...

मोदी ने पांच दिन में 31 विश्व नेताओं से की मुलाकात

विदेश दौरे पर गये भारतीय प्रधानमंत्री की कूटनीतिक सफलता

  • शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठकें

  • गुयाना में भी यह दौर चलता रहा

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मिले

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान 31 विश्व नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के दौरान श्री मोदी ने 31 द्विपक्षीय बैठकों और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में भाग लिया।

उन्होंने नाइजीरिया में एक द्विपक्षीय बैठक की, ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर 10 द्विपक्षीय बैठकें कीं। इसके बाद गुयाना यात्रा के दौरान उन्होंने 9 द्विपक्षीय बैठकें कीं। नाइजीरिया में श्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की। ब्राजील में श्री मोदी ने ब्राजील, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, ब्रिटेन, चिली, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

ब्राजील में 10 द्विपक्षीय बैठकों में से, पांच नेताओं के साथ श्री मोदी की पहली बैठक हुई। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो, पुर्तगाल के प्रधान मंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के अलावा श्री मोदी ने सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमेरिका और स्पेन के नेताओं और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत और बैठकें कीं

जिनमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख न्गोजी ओकोन्जो-इवेला, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस, और आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और गीता गोपीनाथ शामिल हैं। गुयाना में श्री मोदी ने गुयाना, डोमिनिका, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, बारबाडोस, एंटीगुआ और बारबुडा, ग्रेनेडा और सेंट लूसिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।