Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

सुकमा मुठभेड़ में कमांडर सहित 10 नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ में फिर मिली बड़ी कामयाबी

  • गुप्त सूचना पर गयी थी पुलिस टीम

  • उड़ीसा की तरफ से आये थे नक्सली

  • मुठभेड़ में अत्याधुनिक हथियार बरामद

राष्ट्रीय खबर

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोन्टा के भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक स्वयंभू माओवादी कमांडर समेत 10 नक्सली मारे गये। सुरक्षा बलों ने मारे गये सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों के जवानों ने घटना स्थल से तीन स्वचालित राइफल, एक एके 47, इंसास, एसएलआर रायफल सहित कई आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के विज्ञप्ति के अनुसार सुकमा जिले के थाना भेज्जी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोरजागुड़ा, दंतेश्वरमपुरम, नागराम, भंडापदर के जंगलों एवं पहाड़ी में शुक्रवार सबेरे से चल रहे मुठभेड़ में अब तक दस नक्सली मारे गए हैं। मारे गये सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है।

राज्य में इस वर्ष सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 107 नक्सली मारे गए हैं।  जानकारी के अनुसार जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सलियों की घेराबंदी और तलाश के लिए निकली थी। जवानों को सूचना मिली थी कि कई नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि  उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा, बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई  देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय किये गये मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।