Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य... Indore Pipeline Burst: महू में नर्मदा जल प्रदाय योजना की पाइपलाइन फटी; 150 फीट ऊपर उठा पानी का फव्वा... West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार की तैयारी; स्वपन दासगुप्ता और तपस रॉ... Attack on TMC MP Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल; सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला,... Traffic Drive in Baloda Bazar: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस सख्त; 227 वाहन चालको...

चुनाव प्रचार में लाभ के बदले नुकसान कर गये अमित शाह, देखें वीडियो

आदिवासी नेताओं को गलत लहजे में मंच से बुलाया

  • ऐ बाबूलाल तुम आगे आओ

  • चंपई सोरेन तुम भी सामने आओ

  • घाटशिला की जनसभा का वाकया

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा के नंबर दो नेता औऱ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां के आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को शायद और नाराज कर गये। दरअसल एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कुछ ऐसे लहजे में कई नेताओं को पुकारा, जिससे कोल्हान क्षेत्र के अलावा भी झारखंड में तेजी से नाराजगी फैल गयी। अमित शाह के इस बयान से नाराज लोगों के बीच यह वीडियो तेजी से फैला है।

फेसबुक पर शेयर किया गया है यह वीडियो

इस वीडियो में अमित शाह यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं, ऐ बाबूलाल यहां आओ, दिनेशानंद आगे आओ, चंपई सोरेन सामने आओ। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि जिन नेताओं को वह तुम कहकर पुकार रहे हैं, उनका राजनीतिक कद अमित शाह से ज्यादा पुराना है और वरीय लोगों को तुम नहीं आप कहकर पुकारना ही सम्मान देना होता है।

इस वीडियो से राजनीतिक विरोधियों को भी प्रचार करने की खुली छूट मिल गयी है। भाजपा विरोधी लोग भी इस वीडियो के बारे में मिर्च मसाला लगाकर वोटरों के बीच इसे परोस रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जब अमित शाह गुजरात में बहुत कम हैसियत के नेता थे उस समय झारखंड में बाबूलाल मरांडी की तूती बोलती थी और वह झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे।

इसी तरह झामुमो छोड़कर भाजपा में आये चंपई सोरेन का झारखंड आंदोलन से राजनीतिक कद बना है जो अमित शाह के राजनीतिक जीवन से ज्यादा पुराना है। इसी वजह से आदिवासी, दलित और पिछड़ों के बीच इस वीडियो की जबर्दस्त प्रतिक्रिया हो रही है। भाजपा को पछाड़ने की सोच रखने वाले भी इस वीडियो को अपने अपने माध्यम से फैला रहे हैं।

वैसे इस वीडियो की जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि अमित शाह जिस बाबूलाल को तुम कहकर संबोधित कर रहे थे, वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नहीं है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा प्रत्याशी और चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को पुकार रहे थे। इसके बाद भी कोल्हान क्षेत्र में ऐसे बयान की तीखी आलोचना हुई है और लोग इसे आदिवासियों के सम्मानपूर्वक शिष्टाचार के खिलाफ मानकर नाराज हो गये हैं।

बार बार भाजपा द्वारा हिंदू वोट एकजुट करने की कोशिशों से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि हिंदू वोटों के बिखराव से खतरा हो सकता है, इसका एहसास भाजपा नेतृत्व को है। खनिज एवं अन्य कारणों से झारखंड की अहमियत दिल्ली की नजर में अधिक होने की वजह से ही 81 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा पूरा दम लगा रहे हैं। इसके बाद भी हेमंत सोरेन द्वारा पूर्व में लिये गये फैसले तथा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला बार बार भाजपा के रास्ते में रोड़े अटका रहा है।