Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

कार्यकर्ता 365 दिन संघर्ष करता हैः बाबूलाल मरांडी

जनता को लूटने वाली सरकार को विदा करने का संकल्प लें


  • इस सरकार ने सिर्फ जनता को ठगा है

  • बोकारो में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

  • चुनाव की असली लड़ाई बूथों पर ही होती है


राष्ट्रीय खबर

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान इंडी गठबंधन सरकार को विदा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी ठगबंधन ने भाजपा और एनडीए के खिलाफ दुष्प्रचार की पराकाष्ठा कर दी। संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने जैसी बातों का दुष्प्रचार किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से देश तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी एलायंस के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे। कांग्रेस के युवराज इस बात को  समझ  नही कर पा रहे कि आखिर कैसे एक गरीब चाय वाले का बेटा भारत जैसे विशाल देश का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं। झारखंड को भी देखे तो जनता ने राज्य के ठगबंधन के खिलाफ जनादेश दिया है । नौ संसदीय सीट पर एनडीए की जीत हुई। 81लाख मत प्राप्त हुए। 50से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन आगे रहा।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7मंत्री अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इंडी एलायंस को जीत नही दिला सके। इंडी एलायंस को 66लाख वोट ही प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को भाजपा पर भरोसा है। राज्य में जितने भी  विकास कार्य दिखते हैं वे भाजपा सरकारों की देन है। श्री मरांडी ने कहा कि इंडी ठगबंधन ने तो केवल राज्य को लूटा है।

उन्होंने कहा कि खान,खनिज , बालू, पत्थर सब लूट लिए।गरीबों के जमीन लूट लिए। युवाओं की नौकरियों लूट ली। जेपीएससी,  जेएसएससी की एक भी परीक्षा इनके कार्यकाल में सफल नहीं हुई।सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी। प्रश्न पत्र लीक हुए।पद की लाखों में बोली लगाई गई। उन्होंने कहा कि आखिर गरीब बाप का बेटा कहां से लाखो रुपए रिश्वत देगा नौकरी पाने के लिए।

इस सरकार ने सभी को ठगा है। 5लाख प्रतिवर्ष नौकरी देने की बात या बेरोजगारी भत्ता देने की बात विधानसभा के अंदर कही लेकिन किया कुछ भी नही। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड केलिए कई विकास कार्य किए।हाईवे,सड़क,बिजली, एम्स,हवाई अड्डे,सिंदरी कारखाना को फिर से चालू करना  जैसे कार्य मोदी सरकार की देन है।

इसके अलावा चाहे बाबूलाल मरांडी की सरकार रही हो या अर्जुन मुंडा ,रघुवर दास की तीव्र विकास की योजनाएं चली। धरातल पर काम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तीव्र विकास की कुंजी है। केंद्र में मोदी सरकार बनाने के बाद झारखंड को विकसित झारखंड,भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने केलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लें।