Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल का चुनाव खत्म होते ही बदल गयी परिस्थिति Digital Arrest: 'सॉरी डियर हसबैंड...', डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में... ईरान का यूरेनिय़म खरीदने का प्रस्ताव Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की 'विदाई'; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इला... थाईलैंड से लौटते ही 22 बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार Iran Nuclear Row: 'परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़ सकते'; पीस डील के बीच मुज्तबा खामेनेई का बड़ा ... Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्य... Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर; ड्राइवर समेत 8 लोग गंभीर रूप ... मणिपुर के चंदेल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद Jalandhar Fire News: जालंधर में आग का तांडव! आसमान में दूर-दूर तक दिखीं लपटें, मौके पर दमकल की कई गा...

पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भी आवास की मांग

आप ने भाजपा को फिर से राजनीतिक जाल में उलझाया

  • राघव चड्ढा ने पहला सवाल किया

  • उनके पूर्व जीवन की याद दिलायी

  • केंद्र सरकार के पाले में गेंद डाली

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मंगलवार को पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल को अब कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी, जिसके बाद उनकी पार्टी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक की हैसियत से उनके लिए आवास जारी रखने की अपील की। आप ने राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के तौर पर अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की है।

केजरीवाल को आवास देने के लिए केंद्र को लिखेंगे, उम्मीद है हमें इसके लिए कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा। वैसे इस मांग के पीछे भाजपा को परेशानी में डालने की चाल भी है, जिसे आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में होने वाले चुनाव में परास्त करने की रणनीति पर काम प्रारंभ कर चुकी है। दरअसल दूसरे पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास उपलब्ध कराने की सरकारी नीति पर अब कैसा अमल होता है, यह दिखाना आप की इस चाल में शामिल है।

केजरीवाल ने सुरक्षा और अपने आधिकारिक आवास सहित सभी सरकारी विशेषाधिकार छोड़ने का फैसला उनके इस्तीफे के तुरंत बाद सार्वजनिक किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे और उन्होंने आम आदमी की तरह रहने की इच्छा व्यक्त की है। विशेषाधिकार छोड़ने के उनके फैसले का जिक्र करते हुए आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, यहां तक ​​कि जब केजरीवाल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब भी वे एक पुरानी नीली वैगन आर में यात्रा करते थे, जो सादगी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद आतिशी ने राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी।