Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

पुलिस लाइन के आवास से पांच शव बरामद

महिला पुलिस नीतू के पति ने दिया घटना को अंजाम

  • पुलिस लाइन की सीबी 38 में सामूहिक हत्या

  • मामले में कई तथ्यों पर जांच भी जारी है

  • प्रारंभिक जांच में आपसी कलह होने का संदेह

दीपक नौरंगी

 

भागलपुरः स्थानीय पुलिस लाइन में पांच शव मिले हैं। पुलिस लाइन के क्ववाटर्र नंबर 38 से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। कुल पांच लोगों का शव बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि पहले महिला सिपाही नीतू कुमारी ने अपने दोनों बच्चे और सास की हत्या कर दी और फिर उसके पति ने अपनी पत्नी को मार दिया और खुद फांसी पर लटक गया।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मरन  वालों में पुलिस लाइन में रहनेवाली सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे और उसकी मां शामिल है। सभी का गला रेता गया है, जबकि पति ने फंदे से लटक अपने जान दे दी। नीतू एसएसपी कार्यालय में तैनात थी। आपसी कलह के बीच वारदात को अंजाम देने की आशंकी जताई जा रही है।

पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने परिवार के चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी को पत्नी के अवैध संबंध का शक था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी और कर्मी मौजूद हैं। मौके पर पहुंचे डीआइजी विवेकानंद ने घटना के बारे में बताया कि, कांस्टेबल नीतू कुमारी, उसके दो बच्चों और नीतू की सास का शव मिला है।

चारों का गला रेता गया है। जबकि नीतू के पति का शव टंगा हुआ मिला है। मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
उन्होंने ये भी बताया कि आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।

दोनों के बीच का झगड़ा सड़क पर भी कई बार आ जाता था। कल शाम भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

हालांकि ये घटना कल्पना से परे है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है।

कई तरह की चर्चाएं होने लगी पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। मीडिया को भी पुलिस ने कवरेज से रोक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की है। परिवार बक्सर का रहने वाला है। नीतू ने लव मैरिज की थी।

पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भागलपुर पुलिस लाइन में महिला थाना के ऊपर एमटी सार्जेंट अभिषेक ने भी की थी आत्महत्या।

मृतक अभिषेक कुमार एमटी सार्जेंट (वाहन कोषांग प्रभारी) थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस बैरक में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।