Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें

मोदी की पहल पर कतर से वापस लौटे नौसेना अधिकारी

मौत की सजा पाए आठ पूर्व नौसैनिक रिहा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कतर में हिरासत में लिए गए आठ नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है। कतर की अदालत ने उन्हें मौत की सज़ा सुनाई थी। उस आदेश को लेकर काफी समय तक तनाव बना रहा। भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि आठ लोगों को रिहा कर दिया गया है। उनमें से सात पहले ही देश लौट चुके हैं। कतर के इस फैसले को भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, कतर ने कतरी संगठनों में काम कर रहे आठ पूर्व नौसैनिक अधिकारियों को रिहा करने का फैसला किया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। इनमें से सात पहले ही घर लौट चुके हैं। उनकी सज़ा को घटाकर कारावास में बदल दिया गया। भारत सरकार की ओर से कतर की अदालत से सज़ा पर पुनर्विचार करने का औपचारिक अनुरोध किया गया। इसके बाद कतर ने उन अधिकारियों को रिहा करने का फैसला किया।

सातों अधिकारी दिल्ली लौट आए और मामले में हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बिना आज हमारे लिए यहां खड़ा रहना संभव नहीं होता।

यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है। कतर में जिन आठ अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई है उनमें कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन वीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सीमैन राजेश शामिल हैं। अगस्त 2022 में इन आठ अधिकारियों को कतर की खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था। वे कतर में निजी संगठनों में काम कर रहे थे। उन पर इज़राइल की जासूसी का आरोप लगाया गया था।