Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ...

गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन

राष्ट्रीय खबर

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिन दहाड़े श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगमेड़ी की हत्या कर देने के मामले की सघन जांच के लिए एसआईटी गठित की गई हैं। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने आज इस मामले की सघन जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एन एम के पर्यवेक्षण में एसआईटी गठित की।

श्री मिश्रा ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों अभियुक्त की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही दोनों अभियुक्तों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित होगा और इन अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच-पांच लाख रुपए का इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस तत्परता से हत्यारों की तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस हत्याकांड के बाद उत्पन्न स्थिति के चलते प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा की और इस संगठित अपराध से उपजे हालात पर निरंतर निगरानी रखे जाने की हिदायत दी।

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राज्यव्यापी बंद के तहत अजमेर शहर आज बंद रहा। शहर में सुबह अधिकांश बाजार बंद रहे और आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़कर प्रारम्भिक घंटों में बंद का असर देखने को मिला।

अजमेर में करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ता सुबह से ही केसरगंज, पड़ाव, मदारगेट, गांधी भवन, कचहरी रोड से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए निकले और कुछ खुली दुकानों को बंद कराया। करणी सेना कार्यकर्ता बंद के दौरान हत्यारों के का एनकाउंटर करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च और दुकानों, बाजारों को बंद रखने का संदेश दिया। बाद में वे कुन्दननगर स्थित राजपूत छात्रावास पहुंचे जहां से करणी सेना के जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह राजपुरा के नेतृत्व में इस मामले के हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दिलाने तथा गोगामेड़ी परिवार के साथ न्याय की मांग का ज्ञापन सौपा।