Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

करातेकार लड़की की लाश कुएं में मिली

कुडूः तीन पहले घर से निकली नाबालिग लड़की का शव थाना क्षेत्र के करंज टोली गांव के एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी तब हुई, जब सोमवार की सुबह गांव के लोग कुएं के पास गए।

जहां उन्होंने कुएं के समीप एक साइकिल और बैग देखा साथ ही कुएं में चप्पल तैरते हुये देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बिस्वजीत कुमार सिंह, एसआई जोशफिना हेम्ब्रम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव की पहचान कुडू के कुंदों पिपराटोली निवासी स्व संतोष उरांव उर्फ रिंकू की पुत्री 12 वर्षीय आशी आदिति केरकेट्टा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की शानिवार की शाम करीब 3 : 45  बजे साइकिल से घर से निकली और नही लौटी थी तभी से परिजन इसकी तलाश में थे।

परिजनों ने इसकी सूचना कुडू पुलिस को भी दी थी।  कुडू के गुरुकुल एकेडमी में कक्षा 6 की छात्रा आदिती केरकेट्टा कराटे की एक बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। इसी वर्ष 8-11 सितम्बर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल कराटे लीग सीजन 2 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी। जिसे जिले की पुलिस कप्तान हरीश बिन जमां ने सम्मानित भी किया था।