Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajrappa Temple Navratri 2026: फूलों की खुशबू से महकेगा रजरप्पा मंदिर, बंगाल के कलाकारों ने दिया भव्... पूर्व एफबीआई प्रमुख रॉबर्ट मुलर की मृत्यु Babulal Marandi News: झारखंड वन विभाग घोटाले में पूर्व DFO पर गिरेगी गाज? बाबूलाल मरांडी ने ACB से क... दक्षिण अफ्रीका में संप्रभुता के लिए जोरदार प्रदर्शन Gangaur Festival 2026: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, विधि-विधान से हुई माता की विदाई; मा... Kurasia Mines Water Crisis: कुरासिया अंडरग्राउंड माइंस में गहराया जल संकट, प्रबंधन ने दिया नई पाइपला... कोलंबिया के राष्ट्रपति के खिलाफ तस्करी की जांच अंबिकापुर में 'तिलहन क्रांति' का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों... ओआहू द्वीप पर वहाइवा बांध टूटने का मंडराया खतरा रूस-चीन की धुरी से ट्रंप की बढ़ती मुश्किलें

हेमंत सोरेन से भी मिलने आयेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री

  • चर्चा में लोकसभा का चुनाव भी होगा

  • कई मुख्यमंत्रियों से मिल चुके हैं वह

  • पहलवानों से व्यवहार पर हेमंत नाराज

राष्ट्रीय खबर

रांचीः दिल्ली में नये अध्यादेश के राज्य सरकार की शक्तियां छीन लेने के विरोध की तैयारी में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल का प्रयास जारी है। वह तमाम गैर भाजपा दलों के मुख्यमंत्रियों और नेताओँ से मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन की कोशिशों में जुटे हैं। इसी बीच अंदरखाने से चर्चा बाहर आयी है कि इस प्रयास के क्रम में वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने भी रांची आ सकते हैं।

वैसे सूत्रों की मानें तो यह दौरा दिल्ली से संबंधित अध्यादेश के अलावा 2024 के चुनाव पर भी चर्चा के लिए हो सकता है। वैसे भी आगामी 12 जून को पटना में गैर भाजपा दलों की एक बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित की जा रही है। वैसे इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले हैं।

इसलिए उनका क्या रुख होगा, यह अब तक तय नहीं है। वैसे दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ पुलिस के आचरण का हेमंत सोरेन ने कड़ा विरोध किया था। उसके बाद वह नीति आयोग की बैठक में भी शामिल हुए थे। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रांची आगमन का कार्यक्रम बना है।

चर्चा है कि 1 जून की शाम अरविंद केजरीवाल रांची आंएंगे। 2 जून को सीएम हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात होगी। इस क्रम में वे मिशन 2024 के लिए गैर भाजपाई दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विशेष अध्यादेश के मसले पर भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समर्थन मांगेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली सरकार को और अधिक अधिकार दिए जाने के फैसले के बाद केंद्र की ओर से अध्यादेश लाकर एलजी को फिर से विशेष अधिकार दे दिया गया था। इसके बाद से अरविंद केजरीवाल केंद्र पर हमलावर हैं और अलग अलग राज्यों के गैर भाजपाई सीएम से मिलकर सपोर्ट जुटा रहे हैं।

इस क्रम में वे अब तक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई अन्य से मिल चुके हैं। इसी क्रम में वे रांची आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने मीडिया को बताया कि अरविंद केजरीवाल के रांची आगमन और सीएम हेमंत सोरेन से मिलने का कार्यक्रम तय हुआ है। अपने दौरे के तहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।