Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

चंदवा में डायन-बिसाही के संदेह में बुजुर्ग दंपती की हत्या

  • अंधविश्वास का माहौल था तो हमला हुआ

  • सूचना पर कई लोगों को हिरासत में लिये गये

  • गांव में सभा कर दोनों को डायन और ओझा बताया

राष्ट्रीय खबर

लातेहार : लातेहार जिले में एक बार फिर अंधविश्वास देखने को मिला है डायन बिसाही के शक में वृद्ध दंपति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मामला लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव का है।

जहां कल देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है मृतकों की पहचान सिबल गंझु (75 वर्ष) और उनकी पत्नी बुधनी देवी (70 वर्ष) हैं। इस संबंध में आज जानकारी मिलने के बाद चंदवा पुलिस ने गांव पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है।

इस मामले में गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लातेहार पुलिस के अनुसार ग्रामीणों को शक था कि दोनों पति-पत्नी डायन बिसाही के माध्यम से ग्रामीणों को परेशान करते हैं। कुछ दिन पूर्व सरहुल के दिन भी गांव में सभा बैठाई गई थी, जिसमें दोनों पति-पत्नी को डायन और ओझा करार दिया गया था।

मंगलवार की  देर रात गांव में एक पंचायत बैठाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से दोनों पति-पत्नी को लाठी डंडे से पीटने का फरमान जारी किया गया इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की जानकारी किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं देने की बात कही गई लेकिन पुलिस को बुधवार को इसकी भनक मिल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।