Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: भिवानी में उधार के पैसे मांगने पर मछली फार्म संचालक की पिटाई, सोने की चेन और अंग... Karnal Crime News: गोंदर गांव में सूरज की हत्या से तनाव, गुस्साए परिजनों ने लगाया करनाल-कैथल हाईवे प... अरुणाचल के इलाके को चीनी नाम दे दिया Karnal News: अक्षय तृतीया पर जैन आराधना मंदिर में धर्मसभा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हुए शामिल Bhiwani News: भिवानी में ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नशे की लत पूरी करने के लिए करते... मुख्य चुनाव आयुक्त को खुला नहीं छोड़ना चाहता विपक्ष झारखंड में आसमान से बरस रही आग! डाल्टनगंज में 43 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए... अपनी आय मे गुजारा करें न्यायाधीशः जस्टिस नागरत्ना Jharkhand Weather News: झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप, डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री पहुंचा; इन जिलो... हिंदू विवाद समारोह में पादरी ने निभायी पिता की भूमिका

भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रांचीः झारखंड सरकार में शामिल दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बोर्ड और निगम में स्थान दिए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विशेषकर कांग्रेस पार्टी में संभावित नामों की सूची चर्चा में आने के बाद पार्टी के समर्पित एवं पुराने कार्यकर्ता काफी मुखर नजर आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाने वाले नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू,साधु शरण गोप को पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया है लेकिन निलंबन के बावजूद ये नेता लगातार पार्टी के कार्यक्रम कर रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग भी आलाकमान से कर रहे हैं और इस बाबत अध्यक्ष हटाने को लेकर इन लोगों ने तीन बार दिल्ली में अपनी बातों से नेतृत्व को अवगत भी कराया है।

इन नेताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के नीति सिद्धांतों के विपरीत भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। अपने ही सरकार के मंत्रियों के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पार्टी के विधायकों पर एफआईआर कर रहे हैं और जो नेता सच्चाई को सामने लेकर आ रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष उन्हें पार्टी से निष्कासित कर रहे हैं और जो पार्टी की बातों को प्लेटफार्म पर रखना चाहते हैं उन्हें अनुशासन का डर दिखाया जाता है।

ऐसे में पार्टी 2024 के चुनौतियों का सामना करेगी जब जनता के मुद्दों के साथ पार्टी खड़ी नहीं होगी,जनता पार्टी से दूर होती जा रही है,रामगढ़ का उपचुनाव इस बात का संकेत और चेतावनी है कि वर्तमान नेतृत्व के साथ हम आम चुनाव में नहीं जा सकते हैं।अब देखने वाली बात ये होगी कि आज जिन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है उन्हें निलंबित किया जाएगा या मैनेज किया जाएगा।