Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

फर्जी आधार कार्ड से जमीन खरीदने वाला एक बांग्लादेशी गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

सिलीगुड़ी : भारत में जमीन खरीदने की कोशिश में एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है।यह घटना सिलीगुड़ी महानगर पुलिस की आशीगढ़ चौकी की पुलिस ने अंजाम दी है। आशीघर चौकी की पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर इलाके से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। दरअसल सूत्रों के माध्यम से पुलिस तक खबर पहुंची थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक चुपके से भारत में घुस आया है। लोगों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हो गया था।

इसी आधार पर पुलिस को जानकारी देने के बाद भी स्थानीय लोग उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। पुलिस की भी उस पर नजर थी कि पता चला वह देश में यानी इसी इलाके में जमीन खरीदने के फिराक में है। इसी आधार पर जब वह जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा

तलाशी में उसके पास भारत का नकली आधार कार्ड भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर वह खुद को भारतीय साबित कर यहां जमीन खरीदना चाहता था। सिलीगुड़ी आशीघर रजिस्ट्री कार्यालय में जब वह बांग्लादेशी जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचा था तो पहले से ही सफेद पोशाक में पुलिस वहां कार्यालय के बाहर एक टेबल में बैठी हुई थी।

रंगे हाथों गिरफ्तार किये जाने के बाद उस व्यक्ति ने अपना नाम दिलीप सूत्रधार बताया है। 49 साल के इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उसका स्थायी आवास बांग्लादेश के सिराजगंज जिले के हरिरामपुर इलाके में है।  बांग्लादेश से मिला फर्जी भारतीय आधार कार्ड, वोटर कार्ड बांग्लादेशी पासपोर्ट, इस तरह एक के बाद एक बांग्लादेशी भारत में प्रवेश कर रहे हैं जो भारत में प्रवेश कर डुप्लीकेट दस्तावेज बनवा रहे हैं और जमीन खरीद रहे हैं।

एक बांग्लादेशी को फिर गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि बांग्लादेश से लोग भारत में जमीन खरीदने आते हैं। फर्जी पहचान कैसे बनी,इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है क्योंकि उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने कई ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड अथवा मतदाता कार्ड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।