Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चीन के विदेश मंत्री का बयान हिजबुल्लाह और इजरायली सेना की टक्कर में लोग परेशान अमेरिका और चीन के बीच तीखी नोकझोंक सुरक्षा में ठेकेदारी बंद करे भारत UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में...

मोदी की मौजूदगी में नया विश्व रिकार्ड कायम

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:बिहू उत्सव को असमिया संस्कृता के जीवन की रेखा कहा जाता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम में मनाए जा रहे रोंगाली बिहू महोत्सव में भाग लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में 11,304  कलाकारों ने बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी है। असम की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली है।

गुवाहाटी के सुरसजय स्टेडियम में 11,000 से अधिक लोक नर्तकों और ड्रमरों ने बिहू नृत्य करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुरुवार को 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों ने एक ही स्थान पर बिहू नृत्य और ढोल बजाते हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

बिहू लोकनृत्य का सबसे बड़ा गायन है। लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक टीम की मौजूदगी में कलाकारों ने अपना शो प्रस्तुत किया और बिहू नृत्य और ढोल के लिए वैश्विक उपलब्धि हासिल की।प्रधानमंत्री सुरसजई स्टेडियम में बिहू समारोह में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहू महोत्सव के साथ रोड शो किया है। इस कार्यक्रम में 31 जिलों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहू पर लोगों के बीच होना मेरे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल का बिहू उत्सव विशेष है क्योंकि आज 14 अप्रैल को असम में कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

हेमामालिनी की ट्विट से फैला विवाद

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने बिहू को बिहार का उत्सव कहकर अपने लिए परेशानी मोल ली। वैसे उन्हें तुरंत ही इस गलती का एहसास शायद किसी ने करा दिया।

जिसके बाद उन्होंने क्षमा मांगते हुए इसे असम का उत्सव बताया। इससे पहले भी कई बार बिना जानकारी के टिप्पणी करने की वजह से हेमामालिनी परेशानी में पड़ चुकी हैं। इस बार की गलती के तुरंत बाद ट्विटर के लोगों ने उन्हें उनके पुराने दिन याद दिला दिये।

लोकसभा चुनाव के पहले मथुरा की सांसद ने खेत में फसल काटते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। उन्हें ट्रैक्टर चलाते हुए भी देखा गया था। उसके बाद किसान आंदोलन के खिलाफ उनका बयान आलोचना का शिकार हो गया था।

इसके अलावा अभिनेत्री प्रत्युषा बंदोपाध्याय की मौत को भी सेंसलेंस सुईसाइड कहकर उन्होंने नाराजगी झेली थी। इस बार बिहार का बिहू उत्सव उसमें सबसे नई कड़ी बन गयी है।