Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... ASUS WiFi 8 Router: आसुस ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Wi-Fi 8 राउटर; मिलेगी 30Gbps की सुपरफास्ट स्पी...

वंशवाद, क्षेत्रवाद  विकास में बाधक: मोदी

  • उनकी सरकार ने महिलाओं को लाभ पहुंचाया

  • भाजपा सरकार जनता के प्रति समर्पित है

  • पूर्वोत्तर को एम्स सहित तीन मेडिकल कॉलेज

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वंशवाद और क्षेत्रवाद की नीति पर शुक्रवार को करारा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार कोई भी निर्णय किसी निजी स्वार्थ या वोट बैंक की राजनीति से नहीं बल्कि देश और देशवासियों के हित को ध्यान में रख कर करती है।

उन्होंने कहा, जब वंशवाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार और अस्थिरता की राजनीति हावी होने लगे तो विकास असंभव हो जाता  है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों से महिलाओं को भी बड़ा फायदा हुआ है। श्री मोदी असम के के दौरे पर यहां एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर राज्य में 3,400 करोड़  रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। समारोह में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वशर्मा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख  मंडाविया, राज्य मंत्री डॉ भारती पवार, राज्य सरकार के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री मोदी ने कहा,  हमारी सरकारों में नीति, नियत और निष्ठा किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि- राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम की भावना से तय होती है। उन्होंने कहा, हमने वोट बैंक के बजाय देश की जनता की मुश्किलों को कम करने पर फोकस  किया है। उन्होंने कहा कि आज पूर्वोत्तर के लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है।

वे पूर्वोत्तर के विकास से भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। देश में स्वास्थ्य सेवाओं और गरीबों के स्वास्थ्य बीमा की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े और गरीबों को पैसे के अभाव में अपना इलाज न टालना पड़े।

श्री मोदी ने एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को राष्ट्र को  समर्पित किया  तथा आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान शुरू किया, असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी। इस तरह पूर्वोत्तर क्षेत्र को आज पहला एम्स मिला है।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पूर्वोत्तर में सामाजिक बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने रोंगाली बिहू के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने पिछले 8-9 वर्षों में पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों और सड़क, रेल और हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में स्पष्ट सुधार का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सामाजिक बुनियादी ढांचे को भी इस क्षेत्र में भारी बढ़ावा मिला है, क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभूतपूर्व तरीके से विस्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर को ले कर एक दूरी का भावना पैदा किया था और इस क्षेत्र को मुख्य भूमि से बहुत दूर समझा था, लेकिन वर्तमान सरकार एक सेवा-उन्मुख विश्वास के साथ काम कर रही है और आज पूर्वोत्तर हमें दूर नहीं लगता तथा अपनेपन का भाव भी बना रहता है।