Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर

गुरुवार को मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए चयनित 71,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।   प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उस दिन पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरण के साथ देश भर से जुड़े इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। इसके पहले भी श्री मोदी ने देश भर के युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र देने का काम किया है। जिसमें अलग अलग राज्यों में केंद्र के अलग अलग मंत्रियों ने भाग लिया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। सरकार को उम्मीद है कि रोजगार मेला और रोजगार सृजन के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

ये नियुक्तियां  ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, नर्स, परिवीक्षा अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, मल्टी टास्किंग कर्मी (एमटीएस) और अन्य पदों के लिए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है।