Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

बुर्किना फासो में फिर आतंकी हमला, 44 की मौत

ओगाडोडोऊः बुर्किना फासो में फिर से  आतंकवादी हमला होने की खबर आयी है। इस बार सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने नाइजर की सीमा के पास पूर्वोत्तर बुर्किना फासो के दो गांवों पर हमला किया है। इस हमले में 44 नागरिक मारे गए थे। बीते गुरुवार (6 अप्रैल) को ये घटना इसी पश्चिम अफ्रीकी देश में हुई।

यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी गयी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार (6 अप्रैल) को सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने नाइजर की सीमा से लगे उत्तरी बुर्किना फासो के साहेल क्षेत्र के कौराकौ और तोंडोबी गांवों पर हमला किया। इस हमले में करीब 44 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

साहेल क्षेत्र के लेफ्टिनेंट गवर्नर रोडोलफे सोर्गो ने कहा कि गुरुवार को हुए हमले में कौरकाऊ में 31 और तोंडोबी गांव में 13 लोगों की मौत हो गई। हमले में अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं। हालाँकि, उनकी सही संख्या ज्ञात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा, ‘हमला किए गए क्षेत्र को स्थिर करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

हमलावरों की पहचान के लिए सेना का अभियान जारी है। कौरकाऊ के एक निवासी ने बताया कि गुरुवार देर रात आतंकवादियों का एक बड़ा समूह गांव में दाखिल हुआ। उन्होंने कहा, हमने पूरी रात गोलियों की आवाज सुनी।” शुक्रवार सुबह रात भर हुए हमले में दर्जनों लोग मारे गए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गरीब साहेल क्षेत्र सात साल से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जिहादियों से जूझ रहा है। संकट के दौरान हजारों लोग मारे गए हैं और बीस लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं। पिछले फरवरी में देश के उत्तर में  स्थित द्युत क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में 51 सैनिकों की मौत हो गई थी।

लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल-हेनरी डमीबा के नेतृत्व में बुर्किना फ़ासो की सेना ने पिछले साल जनवरी में हिंसा को समाप्त करने का वादा करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया था। लेकिन वह इन हमलों और हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और सितंबर में एक दूसरे तख्तापलट में कप्तान इब्राहिम त्रोरे द्वारा उन्हें हटा दिया गया। बुर्किना फासो के नए सैन्य प्रमुख ने इस सप्ताह जिहादियों के खिलाफ एक गतिशील आक्रामक कदम उठाने का संकल्प लिया।