Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: देर रात मोबाइल चलाने पर पिता ने लगाई फटकार; 12वीं पास छात्रा ने खाया सल्फास, अस्पताल मे... Bargi Dam Cruise Accident: बरगी क्रूज हादसे में नया मोड़; प्रत्यक्षदर्शी ने लगाए गंभीर आरोप, एम्बुले... Rewa Cricket News: रीवा की 16 वर्षीय जाह्नवी राजपूत का 'भोपाल बुल्स' में चयन; मध्य प्रदेश लीग में दि... Indore News: भेरूघाट में अचानक फटी नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना की पाइप लाइन; जलमग्न हुआ इलाका, मची अफरा... MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्... Ratlam News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ ... Bhopal High-Profile Case: सीसीटीवी, व्हाट्सएप चैट और चोट के निशान; CBI के सवालों में घिरीं पूर्व जज ... Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली प... Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह... Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पा...

बुर्किना फासो में फिर से पचास महिलाओं और लड़कियों का अपहरण

ओगाडोगोः बुर्किना फासो में फिर से हथियारबंद अपराधियों ने पचास के करीब महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया है। जंगली फल एकत्रित करने गयी इन महिलाओं का अपहरण अलग अलग स्थानों से हुआ है। जहां पर यह घटना हुई है वह देश के साहेल प्रांत का इलाका है।

वैसे अपुष्ट जानकारी के मुताबिक इनमें से एक दर्जन महिलाओं को बाद में छोड़ दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरबिंदा शहर से करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर कुछ महिलाओं को हथियारबंद अपराधियों ने घेर कर बंधक बना लिया और उन्हें अपने साथ ले गये।

बाकी लोगों को सोउम प्रांत के एक अन्य इलाके से अपहरण किया गया। इसकी सूचना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी विलंब से पहुंची है। इस बीच स्थानीय पुलिस और सेना भी अपहरण किये गये महिलाओं की तलाश में अपना अभियान प्रारंभ कर चुकी है।

साहेल के गर्वनर ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि सरकार इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दरअसल यह अपहरण किसी गिरोह ने किया है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। देश में अनेक ऐसे हथियारबंद गिरोह पनप गये हैं जो अपहरण कर फिरौती वसूलने का कारोबार चला रहे हैं।

इनमें से कुछ के संबंध इस्लामी आतंकवादी समूहों से भी है। सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी इलाके मे बसा यह दुनिया के अन्यतम गरीब देशों में से एक है। हर किस्म के संसाधनों की कमी के बीच ही हथियार के बल पर फिरौती वसूलने को भी अपराधियों ने एक संगठित रोजगार का तरीका बना लिया है।

दूसरी तरफ सरकार की पहुंच भी सुदूर इलाकों तक नहीं होने की वजह से पुलिस अथवा सेना के आने के पहले ही ऐसे अपराधी दूर निकल जाते हैं। अब तक अपराधियों ने इन तमाम महिलाओं और लड़कियों को कहां रखा है, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पायी है। इस बीच फ्रांस ने बुर्किना फासो के साथ अपना सहयोग जारी रखने का एलान किया  है और कहा है कि वहां की सरकार फ्रांस से जैसी भी मदद मांगेगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।