Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदायों में नोकझोंक, देखें वीडियो

  • सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया प्रतिमा का विसर्जन

  • घायलों का ईलाज साहिबगंज के सदर अस्पताल में

  • घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय खबर

साहिबगंज: साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलीपाड़ा मोहल्ले में मां दुर्गा प्रतिमा के के विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव के बाद दो समुदायों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। जिसमें एसडीपीओ राजेंद्र दुबे समेत तकरीबन आधा दर्जन पुलिस जवान और अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज ले जाया गया है।

इस दौरान हुआ काफी अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम रामनिवास यादव और एसडीओ राहुल जी आनंद जी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे रहे। वहीं पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

वीडियो में देखें क्या कहते हैं लोग

https://fb.watch/jEMgkqFywi/

बताया जाता है कि पटनिया टोला पूजा समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया था। तकरीबन 6:45 बजे जुलूस कुलीपाड़ा मोहल्ले से गुजर रहा था, उसी दौरान मीट मंडी के पास स्थित कुछ मकान की छतों से प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे वहां भगदड़ मच गया।

पथराव की घटना में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के अलावा कुछ पुलिस जवान, पठानिया टोला मोहल्ले का रोहित नाम का एक बच्चा समेत 9 से 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान दो बाइक को भी उपद्रवियों ने आगजनी का भेंट चढ़ा दिया गया।

घटना के दौरान मां की प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस में शामिल लोग दुर्गा मंदिर के समीप खड़े रहे। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल को उक्त इलाके में भेजा गया,जिसमें बड़ी संख्या में जैप जवान भी शामिल थे। स्वयं उपायुक्त रामनिवास यादव घटनास्थल पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में जुटे रहे।

वही तकरीबन 2 घंटे तक दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन जुलूस को दुर्गा मंदिर से आगे बिजली घाट की ओर बढ़ाया गया। मामले को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है।

मामले की जांच करवाई जाएगी जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। काकी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रतिमा का विसर्जन करवा दिया गया है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कहा कि घटनास्थल के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जो वहां की स्थिति पर गंभीरतापूर्वक नजर रखी हुई है।