Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women's Day 2026: केरल में राहुल गांधी ने छात्राओं से की दिल की बात, महिला सशक्तिकरण और 'Identity' प... चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग का बड़ा छापा! 3 किसानों के पास मिली रिकॉर्ड से 52 किलो ज्यादा अफीम,... सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ी 1.75 करोड़ की मशीन! 4 साल तक खाती रही धूल, अब कबाड़ के भाव बिका 'करो... भोपाल में अगले 2 महीने तक सख्त पहरा! अब बिना अनुमति नहीं निकाल सकेंगे रैली और जुलूस, आदेश उल्लंघन पर... Indore Rangpanchami 2026: राजवाड़ा पर 'मिसाइलों' से बरसे रंग! आसमान में बना गुलाल का सतरंगी बादल, इं... Crime News: सरसों के खेत में हो रही थी अफीम की अवैध खेती, पुलिस ने जब्त किए करोड़ों के 50 हजार पौधे;... MP के सवा 2 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट! अब देनी होगी अग्निपरीक्षा, फेल हुए तो सीधे होंगे बाहर; जा... 18 आतंकियों का काल बने आशुतोष वरदेय! 9 बार मौत को दी मात, वीरता पदक विजेता जांबाज ने सुनाई रोंगटे खड़... Indore News: इंदौर में पीतल की किताब में दर्ज हुआ आयतुल्लाह खामेनेई का नाम, ईरान के सुप्रीम लीडर को ... ममता बनर्जी पर भड़के CM मोहन यादव! बोले- 'राष्ट्रपति का अपमान बर्दाश्त नहीं, तुरंत माफी मांगें दीदी'...

सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि संसद चले और उसमें जनता के मुद्दों पर चर्चा हो, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन मोदी सरकार अडानी को बचाने के लिए मुद्दों से भाटकाने का काम कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री, प्रवक्ता सुबह सुबह प्रेस वार्ता करने पहुंच जाते हैं क्योंकि उन्हें साहब के दोस्त को बचाना होता है और ये अडानी हैं जिनको बचाने के लिए उन्हें हुक्म मिला होता है। अडानी को बचाने के लिए संसद बंद, काम बंद सबका मकसद अडानी मुद्दे से ध्यान हटाना है।

उन्होंने कहा आपको जनता ने बनाया है। आप शाह हो या शहंशाह हो लेकिन सिर्फ लोकतंत्र के किराएदार हो हो। मकान मालिक नहीं हो, मकान मालिक सिर्फ जनता होती है। आपसे पहले भी कई बड़े बडे लोगों को इस पद पर बिठाया है और उतारा भी है। आप किराएदार हो तो किराएदार ही बनकर रहिए।

राहुल गांधी अगर लोकतंत्र पर आई चुनौतियों पर चर्चा करते हैं तो उससे लोकंतत्र मजबूत होता है। चर्चा बंद करने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता है किराएदारों को यह समझ लेना चाहिए। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने ट्वीट किया सरकार संसद में चर्चा क्यों नहीं होने दे रही है। क्या सदन चलाना और राष्ट्रहित के मुद्दों को सुलझाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। अगर साफ नीयत, सही विकास है तो प्रधानमंत्री साहब बहस से क्यों भाग रहे हैं।