Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

राहुल गांधी का अनुमान सही निकला, नहीं मिला मौका

  • जेपी नड्डा ने राहुल को देशद्रोही कहा

  • खडगे ने नड्डा और भाजपा को देशद्रोह कहा

  • विरोधियों का संसद के बाहर तख्ती लेकर प्रदर्शन

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह अनुमान आज बिल्कुल सही साबित हुआ कि उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं मिला। वैसे इसके बीच भी संसद के दोनों सदनों में मामूली कामकाज के बीच असली विवाद पुराने विषयों पर जारी रहा। अडानी मुद्दे पर संसद में विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में विपक्षी सांसद हिस्सा ले रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं। अडानी मुद्दे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले भाजपा भी राहुल गांधी से लंदन वाले बयान पर माफ़ी की मांग कर रही है।

शुक्रवार सुबह ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के दखल की मांग करते हैं, तो आपका इरादा क्या है? किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है।

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के घरेलू मामलों में दखल देने के पीछे उनकी क्या मंशा है? जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी जी, भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

आज देश में आपकी पार्टी की कोई नहीं सुनता, जनता आप पर भरोसा नहीं करती। यही कारण है कि आपकी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है। इटली के पीएम ने पीएम मोदी को मोस्ट लवेबल पीएम कहा है। विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ तक सभी भारत में विकास की सराहना कर रहे हैं। जर्मन चांसलर ने कहा है कि भारत का विकास अविश्वसनीय है। जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सऊदी अरब भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। लेकिन आप देश का अपमान कर रहे हैं।

वहीं इसके जबाव में खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे मैदान में आये और भाजपा को ही देशद्रोही बता दिया। कहा कि जिनलोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा, अब वे देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं।

दरअसल भाजपा के लोग बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। क्या लोकतंत्र पर बहस करने वाले देशद्रोही हैं? मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। वे राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका क्यों नहीं दे रहे हैं?

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने जेपी नड्डा के आरोपों पर कहा, संवैधानिक पदों पर आसीन लोग इस बात पर चर्चा की मांग कर रहे हैं कि क्या हम संसद में सूचनाओं को मुक्त रख सकते हैं। अनुच्छेद 105 संसद सदस्यों को संसद की मेज पर कुछ भी कहने की स्वतंत्रता देता है।

वैसे राहुल गांधी ने कल ही एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि चार मंत्रियों ने सदन के भीतर उनके खिलाफ बात कही है। इसलिए वह सदन के भीतर ही सभी का उत्तर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। आज के घटनाक्रमों से यह साफ हो गया कि उनके बोलने की बारी आने के पहले ही भाजपा खेमा की तरफ से हंगामा हुआ और सदन को स्थगित करना पड़ा। दूसरी तरफ अपनी मांगो पर अड़े विरोधी दलों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया।