Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री बने राजेश ठाकुर

हजारीबागः भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी के द्वारा नवादा कटकमदाग निवासी राजेश कुमार ठाकुर की संगठन में सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव की उपस्थित में भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है।

नव मनोनीत जिला मंत्री ने बताया कि पार्टी ने जो विश्वास जताते हुए दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। पार्टी के नीति ,सिद्धांत और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर पार्टी को और सशक्त बनाने का काम करूंगा।

इनके मनोनयन पर सदर विधायक मनीष जायसवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, सुदेश चंद्रवंशी ,भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ,मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ,राजेश यादव,रामचंद्र चौधरी ,जिला मंत्री डॉ बालेश्वर महतो , सोशल मीडिया सह प्रभारी विशाल साहू, कुणाल केसरी,नगर पुर्वी अध्यक्ष राकेश वर्मा ,नगर पश्चिमी अध्यक्ष रामजी गुप्ता,इचाक पश्चिमी अध्यक्ष दीलीप मेहता ने हर्ष व्यक्त किया।