Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें

बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के उद्घाटन के साथ ही उड़ानों को लेकर भी तस्वीर साफ होने लगेंगी. अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट से उड़ानों की तारीख तय होते ही करीब 20 दिन पहले से टिकट बुकिंग शुरू कर दी जाएगी. यानी यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उद्घाटन के बाद जल्द ही फ्लाइट की तारीख का भी ऐलान होगा और उसके बाद टिकट बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा. इससे यात्रियों को पहले से योजना बनाने में सुविधा मिलेगी.

बता दें कि 15 नवंबर 2021 को इस एयरपोर्ट की नींव रखी गई थी, जबकि इसका निर्माण कार्य जून 2022 में शुरू हुआ था. सालों के इंतजार बाद कल से इसे आम लोगों की सेवा के लिए खोल दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसका उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जाए, ताकि किसी भी तरह से कार्यक्रम कोई रुकावट न आ सकें.

5 रनवे वाला एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित है, जो कि सीधे तौर पर दिल्ली-NCR की रफ्तार को बढ़ावा देगा. इतना ही नहीं, मेट्रो और प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी इसे और भी सुगम बनाएगी. यह देश का पहला 05 रनवे वाला एयरपोर्ट है. इसके रनवे की लंबाई करीब 3.9 किलोमीटर है, जो कि वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट (बड़े विमानों) को संभालने में सक्षम है.

जानें कितने एकड़ में फैला एयरपोर्ट

खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर 40 एकड़ में तो सिर्फ रिपेयर और मेंटेनेंस की व्यवस्था की गई. इस एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल 11,750 एकड़ में फैला हुआ है. पहले चरण में इस प्रोजेक्ट पर 11,200 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. इसके चारों चरणों के निर्माण की कुल लागत 29,560 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती हैं. इसे बेशक कर पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद खोल दिया जाए, लेकिन यहां से पहली उड़ान कब और किस शहर के शुरू होगी इसका फैसला अब तक नहीं हो पाया है.

कब शुरू होगी पहली उड़ान?

अधिकारियों के अनुसार, पहली उड़ान और कब और किस शहर के लिए शुरू होगी. इसके फैसला उद्घाटन कार्यक्रम के भी किया जाएगा. इस बात का फैसला होते ही टिकट बुकिंग पोर्टल 15 से 20 दिन पहले ही खोल दिया जाएगा, ताकि यात्री पहले से अपनी सफर की योजना बना सकें. बता दें कि कॉमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग अप्रैल से दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी.