Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

देवेन्द्र तिवारी बनें राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष

मेदिनीनगरः रविवार को गहमागहमी भरे माहौल में चले बैठक में देवेन्द्र तिवारी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। रेड़मा स्थित युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में काफी संख्या में युवा वाहिनी के सदस्य शामिल थे।

बैठक के प्रारंभ में सभी सदस्यों को यह जानकारी दी गई की प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने समयाभाव का हवाला देकर दायित्व मुक्त करने का आग्रह किया है जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार्य किया और सोनू मिश्रा के फैसले का स्वागतयोग्य बताया।तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम पर चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से देवेन्द्र तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक के उपरांत श्री तिवारी ने इस वर्ष भव्य रुप में परशुराम जयंती मनाने की चर्चा करते हुए बताया कि युवा वाहिनी ने पिछले वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाला था और इस वर्ष भी भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी इसमें बाहर के कलाकारों के द्वारा झांकी का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

झांकी में भगवान परशुराम,राम दरबार व महादेव का जीवंत झांकी प्रस्तुत किया जाएगा।वहीं संध्या में देश के सुप्रसिद्ध गायकों के द्वारा भक्ति जागरण किया जाएगा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष आशीष पांडेय के द्वारा अभी तक का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में एक वर्ष के कार्यक्रमों का रुप रेखा तय किया गया।

बैठक में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी, बिजू बाबा,संजय मिश्रा,अनुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी,प्रदेश कार्यालय प्रभारी ज्ञानेश तिवारी,प्रमंडलीय प्रभारी चंदन तिवारी,प्रमंडलीय संरक्षक प्रवीण मिश्रा,सेठ चौबे,अजय शुक्ला,बिकेश शुक्ला,उदय शुक्ला,राकेश पांडेय,किशोर दूबे,प्रभात दूबे,पलामू प्रभारी मनीष तिवारी,पलामू जिलाध्यक्ष विकास दूबे,गढ़वा जिला प्रभारी फोटू दूबे,शिशू दूबे,गढ़वा जिलाध्यक्ष छोटू मिश्रा,रांची जिला प्रभारी गुडडू तिवारी,रविन्द्र दूबे विक्रांत त्रिपाठी,राजेन्द्र पांडेय,शशी तिवारी,राजेन्द्र पांडेय,नीलकमल तिवारी,पुटू दूबे,शैलेश तिवारी,रिंकू ओझा,सतेन्द्र तिवारी,मनु तिवारी,रवि शर्मा,उमाकांत मिश्रा,विशाल दूबे,सौरव तिवारी व निर्मल तिवारी के साथ सैकड़ों सदस्य शामिल थे।