Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अब 'आवाज' से खुलेगा प्रदूषण का राज! दिल्ली समेत 9 राज्यों में लगा स्वदेशी 'SODAR' सिस्टम; हवा के हर ... सड़क का गड्ढा बना 'काल'! एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 दोस्त, पुल से नीचे गिरकर चारों की दर्दनाक मौत; पस... हॉर्मुज की खाड़ी में महायुद्ध की आहट! ईरान ने मार गिराया 'F-15' फाइटर जेट; तेहरान का बड़ा दावा, अमेरि... पकौड़ी के लिए 'जंग' और फिर मातम! बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने खाई सल्फास की गोली; तड़प-तड़प कर न... ई-रिक्शा में 'खौफ' की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भ... छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में 'मौत का रोपवे'! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16... PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा...

बीडीओ ने मनरेगा में डीडीसी को भेजी जांच रिपोर्ट

राष्ट्रीय खबर

हरिहरगंज/पलामू : जिले में जहां सरकार मनरेगा अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध करा गरीबो को दो वक्त की रोटी देने का प्रयास कर रही है। वहीं पीपरा प्रखंड के तेंदुई पंचायत अन्तर्गत तेनुडीह गांव में योजना संख्या..25380584 के तहत के 4 लाख 62 हजार 30 रूपए की लागत से निर्माणाधीन 100x80x10 वर्गाकार के तालाब की रात में जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है।

यह मामला प्रकाश में आने के बाद तेंदुई पंचायत के मुखिया उषा देवी के द्वारा योजना के लाभुक अभिकर्ता भीम यादव के विरुद्ध पीपरा थाना में कांड संख्या 06 /2023 दर्ज कराया गया। जिसमें नियम विरूद्ध तालाब निर्माण का कार्य जेसीबी मशीन से कराने का आरोप है।

इसके पहले पीपरा प्रखण्ड के बीपीओ प्रभात कुमार,जेइ दीपक कुमार व रोजगार सेवक अवधेश राम ने स्थल पर पहुंच कर मामले की जांचोपरांत सहीपाया । जिसके बाद पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दी। उधर लाभुक भीम यादव ने बताया कि योजना का एक भी पैसा नहीं मिला है। अपने खेत को जेसीबी मशीन से सजा रहे थे।

जबकि मनरेगा जेइ और रोजगार सेवक ने कहा कि इसी स्थल जियो टैग व ले आउट किया गया है,जहां लाभुक द्वारा जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है। बता दें कि मनरेगा योजना निबंधित मजदूरों को रोजगार की गारांटी  देता है। जिसमें सिर्फ मजदूर ही कार्य कर सकते हैं। बाबजूद इसके जेसीबी का इस्तेमाल किया गया।

यदि इसकी निष्पक्ष जांच हो जाए तो पीपरा प्रखण्ड अन्तर्गत इस खेल में और भी कई अनियमितताएं सामने आ जाएगा। मालुम हो कि मनरेगा मजदूर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं फिर भी मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन से काम करा उनके हक को छीन रहे है। यही कारण है कि मजदूरों को वर्ष भर मे सौ दिन का काम नहीं मिल पा रहा है।

इस सम्बंध में बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने कहा कि मनरेगा योजना में जेसीबी से कार्य कराना असंवैधानिक है। योजना में इस तरह की अनियमितता बरतने वाले चाहे जो भी हो सख्त कार्रवाई होगी। इस सम्बंध में अग्रतर कार्रवाई के लिए बीडीओ ने डीडीसी पलामू को जांच रिपोर्ट प्रेषित कर दिया है। जिसमें मनरेगा के डोभा निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करने की पुष्टि की गई है।