Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

सच्चिदानंद त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह

मेदिनीनगरः भूतपूर्व विधायक व बरिष्ठ अधिवक्ता सचिदानंद त्रिपाठी के दिब्य स्मृति में शुक्रवार को 36 वी पुण्य तिथि सह अधिवक्ता सम्मान समारोह का  आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर व स्वर्गीय त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस मौके पर पी डी जे श्री चौबे ने कहा कि सभी को समय की कीमत को पहचानने की जरूरत है।जो समय की कीमत समझता हैं सफलता उसी को मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी समय के बेहद पावन्द थे। सभी अधिवक्ता को समय का पावन्द होना चाहिए।वकालत के क्षेत्र में स्वर्गीय त्रिपाठी का उत्कृष्ट योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी का व्यक्तित्व आज हम सबों के लिए प्रेरणादायक है।व पुण्यतिथि मनाकर उनके वकालत के क्षेत्र में किये गए कार्य को जीवंत रखने का कार्य जो शशिभूषण दुबे द्वारा किया जा रहा है।

यह अधिवक्ता समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि  उन्होंने अपना कार्य धर्म समझकर किया।कर्मक्षेत्र  पलामू जैसे क्षेत्र में चुना और यहां के लोगों को सुलभ सरल न्याय दिलाने का प्रयास किया। यही वजह है कि आज उनकी स्मृति में सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित हैं। और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्त्तण्ड प्रताप मिश्रा ने  कहा कि अधिवक्ता का समाज मे बहुत बड़ा योगदान होता है।स्वर्गीय त्रिपाठी ने चार जिला में काम कर अधिवक्ताओ में एक आदर्श स्थापित किया।स्वर्गीय त्रिपाठी कर्तव्यनिष्ठ के साथ मेहनती थे।

मौके स्वर्गीय त्रिपाठी के नाती अधिवक्ता शशिभूषण दुबे ने भी उनके जीवनी पर बिस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दिवाकर दुबे ने किया।उन्होंने कहा कि सचिदानंद त्रिपाठी एक अधिवक्ता होकर स्वर्गीय त्रिपाठी ने डाल्टनगंज विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया ।यह अधिवक्ता समाज के लिए गौरव का बात है।

वह समय के बहुत पावनंदी थे।कानून के विशेषज्ञ श्री त्रिपाठी के गुणों की जितनी भी चर्चा की जाए कम होगा ।इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व स्वर्गीय त्रिपाठी के नाती शशि भूषण दुबे और रवि भूषण दुबे के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को  माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

वही मुख्य अतिथि व बिशिष्ट अतिथि को भी माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया गया।व धार्मिक पुस्तक  भेट किया गया। स्वर्गीय त्रिपाठी 1962 से 1967 तक डालटनगंज विधानसभा के विधायक रहे। अधिवक्ता के रूप में 1950  में प्रैक्टिस शुरू किया था।  मौके पर 12  वरिष्ठ अधिवक्ता  को सम्मानित किया गया।

इनमे अशोक कुमार सिंह,अशोक कुमार सहाय, हरिनंदन सिंह, ब्रज किशोर पाण्डेय,सुशील कुमार सिन्हा, ,कर्म दयाल प्रसाद यादव,शौकत अली,बैकुंठ दुबे, गुप्तेश्वर महतो, ऋषि चन्द पाण्डेय, व उमेश्वर प्रसाद सिन्हा को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर संरक्षक ध्रुव शंकर दुबे ,  मनधारी दुबे, वरुण कुमार सिंह, अजय कुमार पांडेय,विक्रम त्रिपाठी ,अमित तिवारी ,सोना दुबे, जावेद अख्तर, प्रदीप पासवान, संतोष पासवान, अभिषेक चौबे ,अभिनव कुमार, लल्लू सिंह ,शशिधर पांडेय, समेत  सैकड़ो लोग उपस्थित थे।