Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

उपायुक्त ने सदर प्रखंड अंतर्गत कई पीडीएस दुकानों का किया अवलोकन

मेदिनीनगरः उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पोखराहा,जमुने,कॉलेज गेट सहित अन्य स्थानों पर जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों के स्टॉक पंजी,सेल पंजी,सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया।उपायुक्त श्री दोड्डे ने इसके अलावे दुकान पर सूचना पट्ट अंकित है या नहीं सभी पंजियां अद्यतन है या नहीं,सहित अन्य कई विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जांच की साथ हीकई कार्डधारियों संग संवाद भी किया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सभी राशन डीलरों को लाभुकों को बेवजह परेशान ना करने व समय पर राशन वितरण करने की बात कही मौके पर सदर प्रखंड के एमओ रजनीकांत पांडेय उपस्थित थे।

इसी तरह शुक्रवार को उपायुक्त के निर्देश पूरे जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण करने का अभियान चलाया गया।इस दौरान अलग-अलग बीडीओ-सीओ व कार्यपालक दंडाधिकारियो ने विभिन्न प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया।