Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Crime News: पति की दरिंदगी की हदें पार; गले में जंजीर डाल खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा UP Assembly Election 2027: BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी क... Kanpur Dehat Crime: अवैध संबंधों का राज खुला तो देवर-भाभी ने कर दी युवती की हत्या; नदी में फेंका शव Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; 'सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे',... Junaid Khan Simplicity: सुपरस्टार के बेटे होकर भी जुनैद खान की सादगी ने जीता दिल; सिक्योरिटी ने किया... IND-W vs PAK-W T20 World Cup: भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज... Digital Censorship in Russia: रूस में इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां; दो-दो फोन रखने को मजबूर हुए रूसी ना... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक करें लिस्ट, 15 से 21 जून के बीच इन राज्यों... Google New Project: अब पुराने स्मार्टफोन बनेंगे सुपर कंप्यूटर! डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने क... Sunday Sun Worship: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा क्यों है खास? जानें अर्घ्य देने का सही समय और नि...

पलामू के भ्रष्ट पदाधिकारी अपनी कार्यशैली बदले:बिट्टू पाठक

मेदिनीनगरः आज पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन के सभागार में बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न प्रखंड से आए हुए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रखंड में कुछ ऐसे पदाधिकारी बैठे हुए हैं जो बिना रिश्वत की एक भी काम नहीं करते हैं।

सभी ने अपने प्रखंड के समस्या से जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक को अवगत कराएं। बैठक में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि 28 फरवरी को उपायुक्त पलामू महोदय को समस्या से अवगत करा दिया गया है।

जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू जिला में भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से प्रभावित कुछ ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी जिला में बैठे हैं जो महा गठबंधन सरकार की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। भ्रष्ट पदाधिकारियों को कहना चाहता हूं कि कायदे में रहेगा तो फायदे में रहेगा अपने कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा बोरिया बिस्तर बांध कर तैयार रहे।

भ्रष्ट अधिकारियों की जरूरत नहीं है पलामू में यह रघुवर दास की भ्रष्ट सरकार नहीं है यह आम जनों की महागठबंधन की सरकार है। प्रदेश की जनता जिस  विश्वास से सरकार को चुने है उनके आस्था और विश्वास को नहीं तोड़ने देंगे।

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव एवं जिला के सचिव उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस जनों के द्वारा उपायुक्त महोदय को पलामू की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है अ

गर उस पर पहल नहीं की गई तो 10 सदस्य प्रति मंडल झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम साहब एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी से मुलाकात करके पलामू जिला के भ्रष्ट पदाधिकारी  के कार्यशैली से अवगत कराएंगे

होली के बाद प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करके जब वापस होगा उसके बाद जिले में जो भ्रष्टाचार में लिप्त है पदाधिकारी वैसे लोगों को चिन्हित कर के नाम एवं सबूत के साथ उजागर किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी भिकारी राम ईश्वरी प्रसाद सिंह संतोष चौबे सत्येंद्र सिंह नवल किशोर पाठक राजेंद्र अग्रवाल नफीस खान नसीम खान सतनारायण तिवारी सुधीर चौबे विश्राम दुबे

मिथिलेश कुमार सिंह सुरेश पाठक बागेश्वर पांडे सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता शैलेश सिंह आमुख प्रियदर्शी प्रभात अग्रवाल शेरखान जाहिद खान अरविंद अग्रवाल विद्या सिंह चेरो अशोक पासवान जितेंद्र कमलापुरी

कमल कौशल पासवान सिद्धेश्वर सिंह अमरेश तिवारी सोनू खान हर्ष साहनी अशोक पासवान मुकेश सिंह देवांग शुक्ला सौरभ पांडे मिथिलेश मिश्रा संतोष गुप्ता रामानंद पाठक सतीश शुक्ला मिंटू खान राजेश चौरसिया

साकेत सिंह सुधीर कुमार सिंह ललित कुमार सिंह शैलेश मेहता रविंद्र कुमार सोनम वर्मा उदय यादव उमेश यादव नदीम खान जतरू उरांव मनीष विश्वकर्मा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।