Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

पाकिस्तान में जावेद अख्तर का सर्जिकल स्ट्राइक, कहा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रसिद्ध फिल्मी लेखक और शायर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान जाकर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। लाहौर के एक समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने यह काम किया और उनके बयान को दोनों ही देशों में खुलकर सराहा गया है।

देखें वह वीडियो जो वायरल हो गया

उन्होंने कहा कि मुंबई हमला करने वाले आतंकवादी और उस साजिश में शामिल लोग यहां आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। यहां की सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर पाती है।

लेकिन उन्होंने कहा कि 26- ग्यारह की उस घटना को भारत आज भी नहीं भूला है। एक साहित्यिक समारोह में लाहौर गये जावेद अख्तर ने वहां मौजूद श्रोताओं के सवालों का उत्तर देने के क्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कड़वे रिश्ते एक स्थायी समस्या बन चुकी है। इससे दूसरों के साथ साथ कलाकार भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी श्रोताओं की बड़ी भीड़ के बीच कहा कि इस स्थिति में भारत के लोगों का अधिक नाराज होने का कारण सभी जानते हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक प्रसिद्ध पाकिस्तानी कलाकारों का बड़ा बड़ा कार्यक्रम भारत में आयोजित होता रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में लता मंगेशकर का कोई कार्यक्रम नहीं होना ही इस अंतर को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त है।

श्री अख्तर ने कहा कि अब दोनों देशों की जनता पर यह जिम्मेदारी है कि वे समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास करें। दोनों देशों के बीच जो तनाव है, वह किसी भी पक्ष के लिए फायदे की बात तो नहीं है।

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच की असली कड़वाहट को इससे पहले किसी ने भी पाकिस्तान में इतने खुले तौर पर नहीं कहा था। श्री अख्तर जब मुंबई हमले के आरोपियों के पाकिस्तान में होने की बात कह रहे थे तो पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज रहा था। इस बात चीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।