Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने फिर निशाना साधा और कहा

राष्ट्रीय खबर

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के इशारे पर श्री सुधाकर सिंह और प्रो. चंद्रशेखर के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है इसलिए दोनों नेताओं के आपत्तिजनक बयानों के बावजूद उनपर कार्रवाई नहीं हुई।

श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां बयान जारी कर कहा कि तीन महीने से राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह की बयानबाजी जारी है लेकिन उन्हें सिर्फ नोटिस दिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अधिकृत हैं। इसमें श्री लालू प्रसाद यादव की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि श्री तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद श्री नीतीश कुमार अब सिर्फ केयर टेकर मुख्यमंत्री रह गए हैं। वे राजद की कृपा पर इतने निर्भर हैं कि कोई फैसला नहीं कर सकते। भाजपा सांसद ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, लेकिन श्री नीतीश कुमार अब इसे भी श्री तेजस्वी यादव के लिए छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस की निंदा करने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने न अपना दुराग्रही बयान वापस लिया और न मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाये। श्री मोदी ने कहा कि श्री सुधाकर सिंह ने श्री नीतीश कुमार की निंदा में जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वैसे शब्द विपक्ष भी उनके लिए इस्तेमाल नहीं करता है।