Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... वैज्ञानिकों ने लैब में विकसित इंसुलिन कोशिकाएं, देखें वीडियो Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... डीआरडीओ की स्वदेशी तकनीक का नया कमाल सामने

अगला डीजीपी कौन अनुराग गुप्ता या अजय कुमार सिंह?

  • अनिल पाल्टा का नाम है पर उम्मीद कम है

  • नीरज सिन्हा 11 फरवरी को रिटायर होंगे

  • अनुराग गुप्ता कैट से मामला जीतकर आये

दीपक नौरंगी

रांचीः झारखंड में 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा साहब का कार्यकाल 11 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। उनकी जगह कौन झारखंड का नया डीजीपी होगा चर्चा काफी गर्म है। बताया जाता है कि झारखंड सरकार ने कुल सात आईपीएस का नाम यूपीएससी को भेजा था।

यूपीएससी ने तीन नाम झारखंड सरकार को भेज दिए हैं। एक नंबर पर 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह का नाम सबसे आगे है। अजय सिंह झारखंड राज्य सरकार में डी जी भ्रष्टाचार निरोधक और बिल्डिंग भवन के एमडी के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं दूसरी ओर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता जो दो साल तक सस्पेंड रहे थे। उसके बाद कैट गए और कैट के आदेश से उनका निलंबन खत्म हुआ था। विभागीय कार्रवाई के संचालन पदाधिकारी के द्वारा उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप में कोई भी साक्ष्य नहीं पाया गया। इसीलिए उनका प्रमोशन डीजी में हुआ।

अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग झारखंड के पद पर हैं। उनका नाम भी झारखंड के डीजीपी के दौर में दो नंबर पर चल रहा है। 1990 बैच के आईपीएस अनिल पालटा जो मूलतः पंजाब के रहने वाले हैं लेकिन झारखंड सरकार इनको इसीलिए डीजीपी शायद नहीं बनायेगी।

दरअसल पाल्टा के बारे में कहा जाता है कि जो सही रहता है वही अनिल पालटा करते हैं। किसी भी सरकार के हां में हां मिलाने वाले यह आईपीएस अधिकारी नहीं है। ऐसी स्थिति में झारखंड राज्य सरकार इनको झारखंड राज्य का डीजीपी नहीं बनाना चाहेगी।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात दो सीनियर आईपीएस अधिकारी ने झारखंड राज्य सरकार के डीजीपी बनने के लिए उन्होंने इनकार कर दिया था।

जिसमें एक नाम 1988 बैच के सीनियर आईपीएस एसएन प्रधान जो लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और 1989 अजय भटनागर जो सीबीआई के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। उन्होंने झारखंड राज्य सरकार में डीजीपी के पद के लिए इंकार कर दिया था। अब झारखंड राज्य सरकार किसको नया डीजीपी बनाती है यह तो आने वाला समय बताएगा।